उत्तराखंड के 6 जिलों में 21 सितंबर तक मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश का येलो अलर्ट (Monsoon Update) जारी किया है। राज्य में मानसून जाते जाते भी जमकर बरसेगा, भारी बारिश के साथ ही राज्य में तेज गर्जन के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है |
Uttarakhand Monsoon Update
उत्तराखंड में मॉनसून आने के बाद से ही तबाही का दौर शुरू हो गया था। पूरे मानसून राज्य में जमकर बरसात हुई जिसके कारण सरकार को 1400 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा साथ ही इस दौरान 169 लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी।
21 सितंबर तक जारी येलो अलर्ट | Uttarakhand Monsoon Update

उत्तराखंड के मौसम विभाग के द्वारा राज्य में आने वाली 21 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से 4 दिन यानी 21 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश के साथ ही तेज गर्जन के साथ बिजली गिरने के आसार है।
इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट | Uttarakhand Monsoon Update

- चमोली
- पिथौरागढ़
- बागेश्वर
- देहरादून
- नैनीताल
- रुद्रप्रयाग
इस साल राज्य में 5 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश | Uttarakhand Monsoon Update

इस साल मानसून सीजन में राज्य में सामान्य से 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। उत्तराखंड में इस मानसून सीजन में 1174.2 मिलीमीटर बारिश हुई है तो वही राज्य में सबसे अधिक बारिश राजधानी देहरादून में आंकी गई है। देहरादून में 2036.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 168 प्रतिशत ज्यादा है।

