तीरथ कैबिनेट : शाम 5 बजे लेंगे 11 मंत्री शपथ, मदन कौशिक बने प्रदेश अध्यक्ष।

उत्तराखंड में भाजपा की नवगठित तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल के शपथ आज 5:00 बजे होनी है।

tirath cabinet oath

तीरथ कैबिनेट की शपथ को लेकर राजभवन से सूचना आ चुकी है राज्यपाल के सूचना अधिकारी नितिन उपाध्याय ने पुष्टि की है कि आज शाम 5:00 बजे राजभवन में मंत्रिमंडल की शपथ होगी। मदन कौशिक ने बताया कि मंत्रिमंडल पूरा भरा जाएगा यानी कि 11 मंत्री आज शपथ लेंगे।

लंबे समय से लगाई जा रही कयास बाजी अब शाम 5:00 बजे थम जाएगी और स्पष्ट हो जाएगा कि कौन कौन मंत्री शपथ ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि मदन कौशिक को मैदान में भाजपा की अधिक सीट होने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है तो वही कैबिनेट में पुराने मंत्रियों की जगह बरकरार रखने की सूचना भी सामने आई है इसके अलावा कुमाऊँ से कुछ युवा चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है

मदन कौशिक भाजपा के नए अध्यक्ष

ताजा सूचना अनुसार कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी हुए आदेश से इसकी पुष्टि की गई है। इसके बाद अब शाम को मदन कौशिक कैबिनट में शपथ नही लेंगे तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को कैबिनेट में लाया जाएगा इसके अलावा पुरानी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को वापिस कैबिनेट में लिया जाएगा। मुन्ना सिंह चौहान, रितु खंडूरी और विशन सिंह चुफाल सहित कुमाऊ से कुछ चेहरों की संभावनाएं ज्यादा बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *