कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर के दी है। वो स्वास्थ्य हैं और डॉक्टरों के ऑब्सर्वेसन में हैं। उन्हींने बीते दिनों अपने सम्पर्क में आये सभी लोगों से कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी है।

Cabinet Minister Ganesh Joshi is covid positive

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार सुबह अपना कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड पॉजिटिव आने के बाद गणेश जोशी ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और बताया कि उनका स्वास्थ्य फिलहाल अच्छा है और वह डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में है। साथ ही उन्होंने पिछले दिनों अपने संपर्क में आए लोगों से एहतियात बरतने का सुझाव दिया है।

पहले से ही अपनी सक्रियता के लिए मशहूर मसूरी विधायक गणेश जोशी कैबिनेट विस्तार के बाद प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री बनाए गए और कैबिनेट में आने के बाद गणेश जोशी की सक्रियता और ज्यादा बढ़ गई। पिछले कुछ हफ्तों में उनके द्वारा कई कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। उत्तराखंड में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के चलते आशंका है कि कोविड की दूसरी लहर और अधिक खतरनाक हो सकती है जिसकी चपेट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी कोविड-19 पॉजिटिव आ गए हैं। इससे पहले कई मंत्री और विधायक भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *