9 माह के अनाथ अर्नव के लिए 75 Km दौड़ेंगे हितेश, मासूम अनाथ की मदद के लिए जुटाएंगे फंड।

देहरादून की मैत्री संस्था ने 9 माह के उस मासूम की मदद का बीड़ा उठाया है जिसकी माँ ने 3 महीने पहले आत्महत्या कर ली और उसका पिता भी लापता है। कल इस बच्चे की मदद के लिए धावक हितेश 75 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन रेस करेंगे।

मैत्री ने एक बार फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी ली है। दरअसल यह एक छोटे से बच्चे अर्नव की हृदय विदारक कहानी है जो इस समय लगभग 9 महीने का है और उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के एक गांव में रहता है। उसकी मां ने तब आत्महत्या की थी, जब लड़का सिर्फ 3 महीने का था उसके पिता जो कि एक नाबालिग लड़का था वो इस बच्चे को अपनी 70 वर्षीय बूढ़ी माँ के पास छोड़ के गायब है जिसका कोई आता पता नही है। इस बच्चे की दुर्दशा की कल्पना करें, जिसके माता-पिता नहीं हैं और उसकी देखभाल एक बुजुर्ग महिला द्वारा की जा रही है, जिसे खुद इस अवस्था में देखभाल की जरूरत है। इस 70 वर्षीय महिला की अवस्था ऐसी हर की उस बुजुर्ग से एक बच्चे की जिम्मेदारी की कल्पना भी नही की जा सकती है।

मैत्री संस्था के एक साथी हितेश, जो इस शिशु जिसने अपने माता-पिता को बुरी किस्मत के कारण खो दिया है, उसके लिए धन जुटाने के लिए कल यानी 15 जनवरी 2021 को अल्ट्रा मैराथन यानी 75 किमी दौड़ने जा रहे हैं जिसकी शुरुआत देहरादून पुलिस मुख्यालय से सुबह 6 बजे होगी और हितेश देहरादून ईस्ट केनाल रोड़ होते हुए रिष्पना, जोगीवाला, रायपुर, थानों रोड़, सहस्त्रधारा से राजपुर रोड़ होते हुए पुलिस मुख्यालय पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार इस मैराथन का समापन करेंगे।

मैत्री संस्था ने अपील की है कि इस गंभीर समस्या का निवारण करने के लिए आगे आएं और सामाजिक रूप से अपना योगदान करके नए साल की शुरुआत करें। प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महासागर में एक बूंद की तरह हो सकता है, लेकिन यह मत भूलो कि यह बूंदें हैं जो अंततः एक महासागर बनाती हैं।

कृपया अपनी राशि को नीचे दिए गए अकाउंट पर डालें
34228901131
Name BHANPTI DEVi
IFSE COde -SBIN0007666
Branch sbi banchaura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *