Governor Gurmeet Singh Meet President

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट Gurmeet Singh दिल्ली दौरे पर है, जहा उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की। भेंट के दौरान राज्यपाल ने राज्य के विकास और विभिन्न सामायिक विषयों पर चर्चा की |

Governor Gurmeet Singh Meet President Draupadi Murmu

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बुधवार 9 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मानसखंड मंदिर माला मिशन पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।

चारधाम यात्रा और इन्वेस्टर सम्मिट के लिए किया आमंत्रित | Governor Gurmeet Singh Meet President Draupadi Murmu

Governor Gurmeet Singh Meet President Draupadi Murmu
भेंट के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वर्तमान में उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा और इस वर्ष के दिसंबर महीने में अयोजित होने वाली इन्वेस्टर सम्मिट के लिए भी आमंत्रित किया। भेंट के दौरान राज्यपाल और राष्ट्रपति के बीच उत्तराखंड के विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

उपराष्ट्रपति और ग्रह मंत्री से भी की भेंट | Governor Gurmeet Singh Meet President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति से मिलने से पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान राज्यपाल और उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित अलग–अलग मुद्दों पर विचार विमर्श किया। राज्यपाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की और राज्य की उन्नति के लिए विचार विमर्श किया।