Uttarakhand bjp : चुनावी रणनीति पर चर्चा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश कार्यलय पर ले रहे हैं बैठक | BL santosh uttarakhand visit

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भाजपा प्रदेश कार्यालय पर लगातार बैठक ले रहे हैं वह शाम तक पांच अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगे।

Uttarakhand BJP’s election strategy continues, BL santosh uttarakhand visit

उत्तराखंड में भाजपा चुनावी मोड में आ चुकी है लगातार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है तो वही दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कल आर एस एस की समन्वय समिति में भाग लिया तो वही आज वह भाजपा संगठन से जुड़े पांच अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदेश कार्यालय पर इन 5 कार्यक्रमों में शामिल होंगे

  1. शोशल मीडिया टोली बैठक की बैठक प्रदेश कार्यलय ओर सुबह 10:30 से की गई।
  2. इसके बाद प्रदेश कार्यलय में ही 5 समूह बैठक आयोजित की गई जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी और सभी मंत्रियों के साथ प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
  3. प्रदेश कार्यलय पर 12 बजे से शोशल मीडिया वॉलिंटियर्स बैठक हुई जिसमें उत्तराखंड बीजेपी की पूरी आईटी टीम और मीडिया टीम मौजूद रही।
  4. इसके बाद टोली बैठक का आयोजन जिसमें प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष संगठन मंत्री और महामंत्री मौजूद रहेगें।
  5. शाम 4:30 से 5: 30 तक भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भाजपा के आम कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आम कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *