उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत पहले ही शपथ ले चुके हैं तो वहीं बताया जा रहा है कि कल 12 लोगों के मंत्रिमंडल में 11 और मंत्री शपथ लेंगे। सरकार में नम्बर-2 माने जाने वाले मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की है। तो वही सूत्र यह भी बता रहे हैं कि पिछली कैबिनेट से कुछ की छुट्टी हो सकती है।

Tirath cabinet will declare tomorrow

कल 11 मंत्री लेंगे शपथ

अब तक कि भाजपा सरकार में नम्बर-2 की भूमिका में रहे भाजपा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक गुरुवार को दिल्ली में आला कमान से मिलकर वापिस आये हैं। उन्होंने बताया कि कल यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यलय द्वारा 11 मंत्रियो को शपथ दिलाई जा सकती है । मदन कौशिक ने यह तो नही बताया कि उनकी दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से क्या बातचीत हुई लेकिन उन्होंने इस बात का इशारा दिया है कि उत्तराखंड में गठित होने वाले 12 लोगों के मंत्रिमंडल में से कल 11 लोग शपथ ले सकते हैं  और 1 मुख्यमंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। उम्मीद है देर शाम या सुबह तक मुख्यमंत्री कार्यालय से शपथ को लेकर सूचना जारी होगी।

पिछली कैबिनेट में से 2 लोगों की हो सकती है छुट्टी

इस तरह के कयास है की भाजपा की इस नई नवेली तीरथ सरकार में पूरानी कैबिनेट के एक राज्य मंत्री और एक कैबिनेट मंत्री की छुट्टी हो सकती है। आपको बता दें कि 2017 में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने के पूरे चार साल बाद ऐसा मौका आ रहा है जब पूरी कैबिनेट भरी जाएगी। अब तक शुरू से कैबिनेट में कुछ पद खाली थे लेकिन अब पूरे 11 लोगों के मंत्रिमंडल को भरा जाना है तो जाहिर है इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया जाएगा तो वहीं यह भी जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का कद और बढ़ सकता है और उन्हें शहरी विकास के साथ साथ कुछ बड़े विभाग जैसे PWD, आबकारी और सांसदीय कार्यमंत्री की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

इन लोगों की लग सकती है लॉटरी

अब तक कि त्रिवेंद्र कैबिनेट में कुल एक मुख्यमंत्री और 6 कैबिनेट मंत्री सहित कुल 7 लोग हैं। इसके अलावा धन सिंह और रेखा आर्य 2 राज्य मंत्री भी हैं। उत्तराखंड सरकार में 12 लोगों की कैबिनेट की व्यवस्था है जिसमे 1 मुख्यमंत्री के साथ 11मंत्रीयों की जगह है। ऐसे में अगर 1 राज्य मंत्री और एक कैबिनेट मंत्री को हटाया जाता है तो फिर कुछ इस तरह की व्यवस्था हो सकती है।

  • धन सिंह रावत को लाया जा सकता है रेगुलर मिनिस्ट्री में, दिए जा सकते हैं बड़े विभाग
  • पुष्कर धामी को किया जा सकता है कैबिनेट में शामिल
  • मुन्ना सिंह चौहान के कैबिनेट में आने की उम्मीद।
  • एक दलित चेहरा कैबिनेट में बाहर होने से खजान दास की भी कैबिनेट में आने की उम्मीद बढ़ी।
  • मसूरी विधायक गणेश जोशी भी कैबिनेट में आने के प्रबल दावेदार।
  • इसके अलावा कोई के युवा विधायक भी लाया जा सकता है कैबिनेट में
  • मदन कौशिक का बड़ सकता है कद, दिए जा सकते है लोकनिर्माण और अबकारी जैसे बड़े विभाग।
  • विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी अध्यक्ष से इस्तीफा देकर आ सकते हैं मिनिस्ट्री में।