neet 2023 result uttarakhand aakash byjus

आकाश बायजूस (aakash byjus) देहरादून की छात्रा शकुन गहलोत ने अपने सकारात्मक मानसिकता और समर्पण के चलते भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक NEET UG में उच्च स्कोर हासिल किया |

neet 2023 result uttarakhand aakash byjus

देहरादून के आकाश बायजूस की शगुन गहलोत ने एआईआर 320 के साथ NEET UG 2023 में 720 में से 700 अंक प्राप्त किए और उत्तराखंड स्टेट टॉपर बनने का गौरव भी प्राप्त किया। शगुन आकाश बायजूस देहरादून की छात्रा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी सकारात्मक मानसिकता और समर्पण को देते हुए कहा कि सकारात्मक मानसिकता और समर्पण ने उन्हें भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक में उच्च स्कोर हासिल करने में मदद की है।

आपको बता दें कि शगुन एक अकादमी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। शगुन के पिता श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून में फार्मास्युटिकल्स और विज्ञान के प्रोफेसर हैं तो वहीं उनकी मां एक शिक्षिका हैं। अपने मेडिकल करियर चुनने के सवाल पर वह कहती हैं कि “मुझे हमेशा उन चीजों की बारे में अधिक जानने की दिलचस्पी रही है जो मुझे पसंद है और शोध की गुंजाइश ने मुझे मेडिकल करियर में दिलचस्पी दिलाई। मेरा कोई पसंदीदा विषय नहीं है लेकिन मुझे प्रत्येक विषय में कुछ क्षेत्र पसंद है।”

आकाश बायजुस में 11वीं कक्षा में शामिल हुई शगुन | neet 2023 result uttarakhand aakash byjus

Uttarakhand State Topper

शगुन 2 साल के लिए आकाश बायजूस देहरादून में 11वीं कक्षा में शामिल हुई और कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उन्होंने तैयारियां की। शगुन किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (के वी पी वाई) और जीव विज्ञान में राष्ट्रीय मानक परीक्षा (एन एस सी बी) के लिए उपस्थित रहे और राष्ट्रीय मानक परीक्षा में राज्य की टॉपर भी बनी। शगुन ने 11वीं कक्षा में बायलॉजी को चुना और बॉटनी को एक तार्किक और आसान विषय बताती हैं।
शगुन बताती हैं कि भौतिकी में उन्हें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन, वनस्पति विज्ञान में प्लांट फिजियोलॉजी, मानव स्वास्थ्य और रोग और शरीर विज्ञान में जैव प्रौद्योगिकी और रसायन विज्ञान में जैविक और भौतिक क्षेत्र पसंद है।

स्कूल के साथ NEET की तैयारी रही चुनौतीपूर्ण | neet 2023 result uttarakhand aakash byjus

NEET की तैयारियों में आई चुनौतियों को बताते हुए शगुन बताती हैं कि स्कूल के पाठ्यक्रम के अनुसार स्कूल गृह कार्य और परीक्षाओं और गतिविधियों को पूरा करना और साथ ही NEET की तैयारी करना एक बड़ी चुनौती रही। साथ ही वह बताती है कि स्कूल में एडीशनल सब्जेक्ट के रूप में फिजिकल एजुकेशन होने के कारण कई बार चोट लग जाती थी, कई बार बीमार और काफी कमजोर होने के बावजूद उनका ध्यान अपनी पढ़ाई पर ही केंद्रित रहा। शगुन ने अपने 2 साल में सिर्फ दो क्लास मिस की हैं और कोई टेस्ट मिस नहीं किया।

करियर चुनने में परिवार ने किया पूरा समर्थन | neet 2023 result uttarakhand aakash byjus

वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देती हैं और देते हुए बताती हैं कि मेरे माता पिता ने इन 2 वर्षों के दौरान मुझे बहुत समर्थन किया और मुझे अपने करियर को चुनने की पूरी आजादी दी। परिवार ने कभी शिक्षक बनने पर जोर नही दिया।

डॉक्टर नहीं तो बायोटेक्नोलॉजी शोधकर्ता बनना चाहती हैं शगुन | neet 2023 result uttarakhand aakash byjus

Uttarakhand State Topper

शगुन के करियर की पहली चॉइस डॉक्टर बनना है, लेकिन अगर वह डॉक्टर नहीं बन पाती है तो बायोटेक्नोलॉजी शोधकर्ता बनना उनका एक वैकल्पिक कैरियर है। उनकी रूचि विविध है वह कंप्यूटर विज्ञान भाषाओं और संगीत वाद्य यंत्रों के बारे में समान रूप से सीखने की इच्छा रखती हैं। शगुन गिटार और वॉयलिन सीखने के लिए एक समर कैंप में शामिल होने की योजना भी बना रही है। अपने खाली समय में शगुन कंप्यूटर साइंस में पाइथन और सी लैंग्वेज भी सीख रही हैं।

बायजूस के CEO अभिषेक माहेश्वरी ने दी शुभकामनाएं | neet 2023 result uttarakhand aakash byjus

आकाश बायजूस के CEO अभिषेक माहेश्वरी ने NEET UG 2023 में 720 में से 700 अंक पाने वाली शगुन गहलोत की सराहना करते हुए उनको शुभकामनाएं दी और उनके भविष्य के लिए सफलता की कामना की।

NEET के घोषित परिणामों पर आकाश बायजूस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ एच आर राव ने कहा “हम छात्र को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हैं। और साथ ही बायजूस फैकल्टी ,जिन्होंने छात्रों के सभी शंकर प्रश्नों को दूर किया, के प्रति भी अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त करते हैं।”