कारगिल विजय दिवस 2023 पर शहीदों को किया नमन, सीएम धामी भी देंगे श्रद्धांजलि | Kargil Vijay Diwas 2023

Kargil Vijay Diwas 26 जुलाई को देशभर में मनाया जाता है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह ने चिडबाग के शौर्य स्थल पर कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी |

Kargil Vijay Diwas 2023

कारगिल का युद्ध 1999 के मई और जुलाई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू कश्मीर के कारगिल जिले हुआ था जिसमे भारत के वीरों ने पाकिस्तान को हराकर जीत का परचम लहराया था।

Kargil Vijay Diwas 2023

सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि | Kargil Vijay Diwas 2023

Kargil Vijay Diwas 2023

सीएम धामी शहीदों को श्रद्धांजलि देने गांधी पार्क पहुंचे जहा उन्होंने कहा की कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने बलिदान दिए। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। गांधी पार्क के शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सीएम धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आदि उपस्थित रहेंगे।

जवानों के बलिदान से सुरक्षित देश | Kargil Vijay Diwas 2023

कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यपाल ने कहा की भारत के जवानों ने अपने शौर्य, पराक्रम और बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है, जिस पर हम सभी देशवासियों को गर्व है। भारत के वीर जवानों के त्याग और बलिदान के कारण ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित है।

Kargil Vijay Diwas 2023

कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान चीडबाग के शौर्य स्थल पर उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल संजीव खत्री के साथ ही सेवारख सैन्य अधिकारियों के साथ कई सेवानिवृत सैन्य अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

आपको बता दे की 1999 कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के सबसे अधिक 75 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। शहीद हुए 75 जवानों में से 37 जवानों को युद्ध के बाद उनकी बहादुरी के लिए महावीर चक्र, वीर चक्र के साथ मैन इन डिस्पैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *