मुख्यमंत्री धामी ने दी लोक पर्व ईगास की छुट्टी तो पूर्व CM त्रिवेंद्र ये क्या बोल बैठे | Igaas Holiday Uttarakhand

जंहा एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गयी लोक पर्व ईगास त्योहार की छुट्टी से पहाड़ी मूल के लोगों में खुशी का माहौल हैं तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इस पर कुछ ऐसा बयान दिया है कि वह एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ सकते हैं।

CM Pushkar Dhami announced the holiday on igaas local festival.

सीएम धामी ने की ईगास पर्व पर छुट्टी की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लोगों की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए हुए आज एक नई परिपाटी की शुरुआत की है। दरअसल उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में दीपावली के ठीक 11 दिन बाद मनाए जाने वाले लोक पर्व ईगास पर सीएम धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। आपको बता दें कि दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले लोक पर्व ईगास को कई जगहों पर बूढ़ी दीपावली भी कहा जाता है। पहाड़ी जनपदों में इस पर्व को बड़े धूमधाम से और पौराणिक महत्व के साथ मनाया जाता है यही वजह है कि हर बार इस पर्व को लेकर राजकीय अवकाश किए जाने की मांग उठती आई है। लोक जन भावना के साथ उठने वाली इस मांग पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी मुहर लगाते हुए एक नई परिपाटी की शुरुआत की है और अब उम्मीद की जा रही है कि उत्तराखंड के इस लोक पर्व को बढ़ावा देने के लिए हर साल राजकीय अवकाश घोषित किया जाएगा।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र बोले इसमे बड़ी बात क्या है

लोक पर्व ईगास पर अवकाश की मांग तब ज्यादा तेज हुई जब उत्तराखंड में छठ पर्व पर राजकीय अवकाश किया जाने लगा। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में एक बड़े तबके का मानना है कि जब पूर्वांचल के राज्यों के लोक पर्व छठ पर राजकीय अवकाश किया जा सकता है तो उत्तराखंड के अपने लोक पर्व ईगास पर छुट्टी क्यों नहीं की जा सकती है ? यह मांग पिछले तीन-चार सालों से लगातार चलती आ रही है और इस दौरान मुख्यमंत्री की कुर्सी पर त्रिवेंद्र रावत थे। हर बार यह देखा गया कि छठ पर्व पर तो राजकीय अवकाश किया जाता है लेकिन ईगास पर्व पर लोगों द्वारा की जाने वाली मांग के बावजूद भी अवकाश नहीं घोषित किया गया। लेकिन अब जब मुख्यमंत्री बदल चुके हैं और अब पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री है और उनके द्वारा जन भावना का सम्मान करते हुए लोक पर ईगास का अवकाश किया गया है तो ऐसे समय में त्रिवेंद्र रावत का बयान आया है कि जब छठ पर्व पर छुट्टी हो सकती है तो विकास पर्व पर छुट्टी करना कोई बड़ी बात नहीं है।

सवाल बनता है

पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान का सोशल मीडिया पर खूब खिल्ली उड़ाई जा रही है। त्रिवेंद्र रावत से पूछा जा रहा है कि जब आप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर थे तो आपके लिए यही काम कितना मुश्किल था और जब सीएम की कुर्सी पर बैठकर पुष्कर सिंह धामी ने ईगास पर्व की छुट्टी की है तो आप इसे सामान्य बता रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब तक आप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर थे तब आपने क्यों नहीं यह सामान्य काम किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *