मुख्यमंत्री धामी की सुबह सुबह छापेमारी, देहरादून RTO सस्पेंड | Dehradun RTO suspend

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह-सुबह देहरादून आरटीओ (Dehradun RTO ) पर छापेमारी की और इस दौरान उन्होंने कई खामियां पाई जिसके बाद देहरादून आरटीओ को सस्पेंड कर दिया गया है।

CM Dhami suspends Dehradun RTO

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब एक्शन में नजर आ रहे हैं। बुधवार सुबह सुबह मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून राजपुर रोड पर मौजूद आरटीओ (Dehradun RTO ) ऑफिस में छापेमारी की और इस दौरान उन्होंने आरटीओ कार्यालय पर तकरीबन 80 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यालय खुलने के समय 10:00 बजे के आसपास आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे जहां पर उन्हें कई सारे अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से देहरादून आरटीओ दिनेश पठोई को निलंबित कर दिया है।

 

बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से देहरादून आरटीओ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह खुद ही सुबह-सुबह देहरादून आरटीओ ऑफिस में जाएंगे और वहां के हालातों का जायजा लेंगे जिसके बाद उन्होंने आज मौके पर जाकर वास्तविक हालातों को देखा और उसके बाद कड़ा एक्शन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *