CM dhami 18 hours working

2022 विधानसभा चुनाव में युवा मुख्यमंत्री (CM dhami) का खूब क्रेज चला था और आज उस युवा मुख्यमंत्री का असर भी देखने को मिल रहा है जहां पर मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी दिन के 18 – 18 घंटे तक लगातार काम कर रहे हैं।

CM dhami continue 18 hours working

आलोचकों के मुंह पर धामी का करारा तमाचा

युवा राज्य उत्तराखंड के लिए युवा नेतृत्व को लेकर के पिछले विधानसभा चुनाव में खूब हल्ला हुआ था। उत्तराखंड में मौजूद भाजपा सरकार द्वारा आखिरी 6 महीनों के लिए मुख्यमंत्री के रूप में युवा चेहरे पुष्कर सिंह धामी को मैदान में उतारा गया था और 2017 विधानसभा चुनाव के बाद 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक 6 महीने पहले जब युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई तो एक युवा जोश के नाते पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की पिछली सरकार के आखिरी 6 महीनों में पूरी ताकत झोंक दी थी तो वही एक बार फिर विधानसभा चुनाव जब नजदीक आए तो फिर से युवा उत्तराखंड और युवा मुख्यमंत्री का नारा सर चढ़कर बोलने लगा। कुछ आलोचकों ने उस समय यह भी कहा कि सरकार के आखिरी 6 महीने की वजह से पुष्कर सिंह धामी दिन रात काम करते नजर आए और जब पूरे 5 साल के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी तो इतनी रफ्तार नहीं रहेगी लेकिन आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन सभी आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है क्योंकि पूरा 5 साल का वक्त होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात दिन प्रदेश के विकास के लिए दौड़ रहे हैं।

सुबह 6 बजे घर से निकल गए थे CM धामी, रात 11 बजे तक सचिवालय में कर रहे काम |CM dhami continue 18 hours working

CM dhami working
(सुबह 6 बजे : केदारनाथ आपदा को 10 साल पूरे होने पर केदारनाथ के लिए सुबह घर से 6 बजे चल दिए थे cm धामी।)

शुक्रवार 16 जून को कुछ ऐसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आलोचकों को चौंकाया जब वह सुबह 6:00 बजे से पहले घर से निकले और रात को 11:00 बजे तक सचिवालय में काम कर रहे थे। दरअसल शुक्रवार 16 जून 2023 को केदारनाथ आपदा के 10 साल पूरे हुए थे लिहाजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ के लिए सुबह 6:15 बजे घर से प्रस्थान कर लिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तकरीबन 2 घंटे तक बाबा केदार के धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ से वापस लौटे। इसके बाद सीएम धामी ने अपने कैंप कार्यालय पर आपदा प्रबंधन विभाग के छठे वैश्विक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर के बैठक ली तो उसके बाद तत्काल ही उन्होंने 12:30 अखंड उत्तराखंड पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया।

 

CM dhami working
(रात 11 बजे : सशक्त उत्तराखंड @25 के लक्ष्यों पर लगातार विभाग वार रात 11 बजे तक समीक्षा करते सीम धामी।)

इस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैं जिस दिन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है वह लगातार प्रदेश के विकास के लिए दौड़ रहे हैं और इसी तरह से 16 जून 2023 के दिन भी वह लगातार दौड़ रहे थे शाम 5:00 बजे उन्होंने सशक्त उत्तराखंड 805 के लक्ष्य को लेकर के विभागों के रोड में की समीक्षा की और 2025 के उत्तराखंड को लेकर सभी विभागों की तैयारियों को परखा और फिर देर रात 11:00 बजे तक मुख्यमंत्री लगातार विभागों की समीक्षा कर रहे हैं और किस तरह से राज्य को वर्ष 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करना है इसको लेकर के लगातार अनवरत 18 घंटों से जुटे हुए हैं।

Also Check