त्रिवेंद्र रावत से बदसलूकी के बाद अब इस मंत्री को मिली धमकी, तीर्थ पुरोहितों ने कहा केदारनाथ आकर दिखाना| Protest at Devasthanam Board

मंगलवार को उत्तराखंड के चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों ने देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित मंत्रियों के आवास पर पहुंचकर घेराव किया। वहीं इस दौरान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से हुई बहस के बाद पुरोहित शन्तोष त्रिवेदी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को चेलेंज दिया है कि आप केदारनाथ धाम ओर आकर दिखाना, पूर्व सीएम के साथ जो हुआ है उस से बुरा अंजाम होगा।

Char Dham Tirtha priests protest on Devasthanam board, clash with Sunodh Uniyal

उत्तराखंड के तीर्थ पुरोहितों ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड का विरोध तेज कर दिया है। अब तक चारों धामों में तीर्थ पुरोहित आंदोलन कर रहे थे। राजधानी देहरादून में तीर्थ पुरोहितों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सभी मंत्रियों के आवास का घेराव किया और बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की।उत्तराखंड के चारो धाम में मौजूद तीर्थ पुरोहित हक हक उपचार और चार धाम से जुड़े पंडा पुरोहितों ने मिलकर देहरादून में सबसे पहले यमुना कॉलोनी स्थित सुबोध उनियाल के आवास का घेराव किया। इस दौरान चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रियों के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान उत्तराखंड के चार धामों से आए इन तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रियों के आवास के बाहर सिरसासन और तमाम तरह के विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज की।

मीडिया से बातचीत करते हुए पंडा पुरोहितों ने कहा कि सरकार लगातार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है और लंबे समय से किए जा रहे आंदोलन के बाद भी सरकार देवस्थानम बोर्ड पर लगातार गुमराह करने का काम कर रही है। तीर्थ पुरोहित संगठन चार धाम महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि लगातार सरकार तीर्थ पुरोहितों को गुमराह करने मैं लगी है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि सरकार अपने तय वायदे को भूल रही है देवस्थानम बोर्ड की व्यवस्था को सरकार वापस करे।

आपको बता दे कि चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत की बैठक देहरादून ही गयी थी। जिसमें चारों धामों से जुड़ी पंचायत एवं मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 27 नवंबर को चारों धामों के तीर्थ पुरोहित काला दिवस के रूप में मनाएंगे। आपको बता दें कि 27 नवंबर 2019 को राज्य कैबिनेट से श्राइन बोर्ड का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसी विरोध में चारों धामों के तीर्थ पुरोहित एवं हकहकूकधारियों काला दिन के रूप में मना कर अपना विरोध जताएंगे। 27 नवंबर को गांधी पार्क से सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।

राजधानी देहरादून में तीर्थ पुरोहितों ने जब मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर धरना शुरू किया तो मंत्री सुबोध उनियाल उनको मनाने बाहर आए। शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने तीर्थ पुरोहितों से अपील की है कि वह 30 नवंबर तक का इंतजार करें और सरकार उसके बाद कोई बड़ा फैसला करेगी जो तीर्थ पुरोहितों के लिए सकारात्मक निर्णय के रूप में देखा जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पहले भी तीर्थ पुरोहितों से 30 नवंबर तक इंतजार करने को कहा गया था और अभी 30 नवंबर पूरा होने में काफी समय बचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *