ISRO द्वारा भारत के चंद्रयान- 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के अवसर पर SGRR विवी के शिक्षक और सैंकड़ों छात्र-छात्राए इसके गवाह बने |
Chandrayan 3 Landing Live Telecast in SGRR University

ISRO द्वारा भारत के चंद्रयान- 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के अवसर पर SGRR विवी के शिक्षक और सैंकड़ों छात्र-छात्राए इसके गवाह बने। विश्वविद्यालय की ओर से एसजीआरआर पटेल नगर स्थित MBAS ऑडिटोरियम में छात्रों और शिक्षकों के लिए चंद्रयान-3 के लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया ।
यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने ISRO और वैज्ञानिकों को दी बधाई | Chandrayan 3 Landing Live Telecast in SGRR University

University Chancellor – विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास ने देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ISRO के समस्त वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी।

University VC – विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर (डॉ) यशवीर दिवान ने कहा कि देश के महान वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत का ही परिणाम है कि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सुरक्षित लैंड हुआ है।

University Registrar – विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खण्डूड़ी ने कहा कि चन्द्रयान-3 नए भारत और शक्तिशाली भारत का प्रत्यक्ष परिणाम है।

यूनिवर्सिटी में चंद्रयान 3 की लैंडिंग के सीधे प्रसारण के कार्यक्रम का समन्वय डॉ अरुण कुमार और डॉ. कीर्ति सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर आईक्यूएएस डॉ. सुमन विज, डॉ. पुनीत ओहरी समेत विभिन्न संकाय के डीन और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

