उत्तराखंड के चमोली (Heavy Landslide in Chamoli) से पहाड़ टूटने का वीडियो सामने आया है। चमोली में पहाड़ टूटने के कारण बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है।
Heavy Landslide in Chamoli
अचानक भरभरा कर गिरा पहाड़ | Heavy Landslide in Chamoli
उत्तराखंड के चमोली जिले के छीनक नामक स्थान पर पहाड़ के टूटने टूट कर अलकनंदा नदी में गिरने का मंजर सामने आया है। पहाड़ टूटने के बाद सड़क से लेकर नदी तक पहाड़ का मलवा बिखर गया है। पहाड़ गिरने के कारण बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
कई जगह फसे चारधाम यात्री | Heavy Landslide in Chamoli
छिनका के पास सड़क पर पहाड़ गिरने से पर कुछ देर पहले ही बदरीनाथ हाईवे पर मलबे के गिरने की खबर आई थी जिसको जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा था, और उसके थोड़ी ही देर बाद पहाड़ के भरभरा कर गिर ने की वीडियो भी सामने आई है। राज्य मार्ग पर मलबा और पहाड़ गिरने से चारधाम यात्रियों जगह जगह पर फस गए है।
बदरीनाथ हाईवे पर पहले गिरा मलबा, फिर गिरा पहाड़ | Heavy Landslide in Chamoli

बदरीनाथ हाईवे पर मलबे के गिरने की खबर थाना अध्यक्ष चमोली कुलदीप सिंह रावत ने देते हुए बताया कि यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है और सड़क से मलबा हटाने का काम चल रहा है।
सुबह गोपेश्वर में हुआ लैंडस्लाइड | Heavy Landslide in Chamoli

उत्तराखंड में इन दिनों मानसून की बारिश हो रही है जिसके कारण कई जगहों पर लैंडसाइड होता है। इससे जिले की सड़कें बंद हो जाती हैं। गोपेश्वर के नैगवाड में भी सुबह लैंडस्लाइड की खबर आई थी जहां पर मार्ग अभी खोला नहीं है। आपको बता दें कि मानसून में हर साल उत्तराखंड में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आती हैं जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

