अब आप देहरादून से उठा पाएंगे भी वंदे भारत का लुफ्त, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी | Dehradun vande bharat train

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है।

Dehradun vande bhaart train

गुरुवार 25 मई को उत्तराखंड के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली वंदे भारत ट्रेन को हरी झडी दिखा रवाना किया तो वहीं इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

अब दिल्ली से कम समय में पहुंच पाएंगे देहरादून–

दिल्ली से देहरादून जाने में जहा अभी तक 5 से 6 घंटे का समय लगता था वही अब वंदे भारत एक्सप्रेस योजना शुरू होने से केवल 4 घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंच पाएंगे। इस बात की जानकारी देते हुए मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र सिंह मोदी का धन्यवाद किया। वंदे भारत परियोजना के तहत दिल्ली–देहरादून रूट पर 7 ट्रेनें दौड़ेंगी। इन ट्रेनों में ऑटोमैटिक गेट, AC कोच, ऑनबोर्ड वाईफाई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

28 मई से विधिवत रूप से शुरू होगी योजना–

वंदे भारत परियोजना 28 मई से विधिवत रूप से शुरू की जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस परियोजना के तहत 8 कोच की एक ट्रेन होगी, जिसमे एक समय मे लगभग 570 यात्री यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन के टिकट बुकिंग बढ़ने की स्थिति में ट्रेन के डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस ट्रेन की औसतन रफ्तार 63.41 कि. मी. प्रति घंटा और दिल्ली से देहरादून के समय पर 110 कि. मी. प्रति घंटा की रफ्तार पर दौड़ेगी।

Dehradun vande bhaart- वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट AC सीट का 1065₹ और एक्जीक्यूटिव सीट का 1890₹ तय किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन no. 22457 दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 5:50 बजे निकल कर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार होते हुए रात को 10:35 बजे देहरादून पहुंचेगी।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, उत्तराखंड की मेयर बेबी रानी मौर्य के साथ मुख्य सेक्रेटरी सुखबीर सिंह संधू मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *