CabinetDecisionson23November

सोमवार को सचिवालय में उत्तराखंड सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई तो वही इस बैठक में कुल 23 बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें से 18 विषयों पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है।

Uttarakhand cabinet decisions 21 November 2022

सोमवार 21 नवंबर 2022 को सचिवालय में हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक आगामी 29 नवंबर से होने वाले विधानसभा सत्र से पहले होने वाली महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक की जिसमें कैबिनेट में अनुपूरक बजट के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर फैसला लिया गया। क्योंकि कैबिनेट बैठक आहूत की गई है इसलिए कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बारे में औपचारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फैसले कैबिनेट में लिए गए।

कैबिनेट में लिए गए यह फैसले

  • तकरीबन 4800 करोड का के अनुपूरक बजट को कैबिनेट से मिली मंजूरी
  • शिक्षा के अधिकार (RTE) में बढ़ाया गया फीस की राशि, 1350 से बढ़ाकर किया गया 1850 करोड़
  • राज्य कैबिनेट में बड़ा फैसला अब उम्र कैद की सजा माफी को लेकर बड़ा फैसला। अब कभी भी छोड़ा जा सकता है उम्र कैद की सजा पाने वाले को। पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी को सजा होती थी माफ।महिला और पुरुष के लिए उम्र कैद की सजा का किया गया बराबर
  •  परिवहन निगम से जुड़ी बड़ी खबर, बस अड्डो की सभी जमीन परिवहन निगम के नाम होगी। अभी तक सरकार की जमीन लीज पर चल रही है।
  •  स्मार्ट सिटी परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग को मिली मंजूरी,
  • लिसा उठान पर स्टाम्प शुल्क को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया गया।
  • राज्य कोऑपरेटिव बैंक राज्य सहकारी संघ में प्रोफेशनल एमडी की अब हो सकती है नियुक्ति
  • वीरता पुरस्कार अशोक चक्र महावीर चक्र कीर्ति चक्र वीर चक्र शौर्य चक्र प्राप्त भारतीय सैनिकों एवं उनकी वीरांगनाओं को उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।
  •  जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो में अनुबंधों में परफॉर्मेंस सिक्योरिटी 10% के स्थान पर 3% दिए जाने के फैसले को मंजूरी

फैसले पढ़ने के लिए रिफ्रेश करते रहें

Also Check