चुनवीं रण में अभेद रही भाजपा की मीडिया टीम, CM धामी ने थपथपाई मीडिया प्रभारी चौहान की पीठ। Manveer Chauhan BJP

उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भाजपा की मीडिया इंचार्ज मनवीर चौहान के काम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सरहाना की।

Cm dhami praised media in-charge Manveer Chauhan

दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे  भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की तो वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की पीठ थपथपाते हुए चुनाव के दौरान उनके द्वारा की गई मेहनत और उत्कर्ष कार्यों को लेकर बधाई दी। तो वहीं इस मौके पर मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान ने भी पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। मनवीर चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के की कार्यशैली और उनके व्यवहार की प्रशंसा करते हुए लिखा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सरल स्वभाव और कर्मठ नेतृत्व  भारतीय जनता पार्टी और उत्तराखंड के विकास को एक अलग आयाम पर लेकर जाएगा।

manveer chauhan bjp
Cm dhami appreciate manveer chauhan

मनवीर चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर पुष्कर धामी की कुशल व्यवहार की प्रशंसा करते हुए लिखा कि-

आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कोशुभकामनाएं देने के लिए सीएम आवास जाना हुआ। सामान्य शिष्टाचार और पुष्प गुच्छ भेंंट किये। लेकिन मुख्यमंत्री धामी का वही अंदाज, दुलार और छोटो को भी अहमियत देना मन को भा गया। बतौर मीडिया प्रभारी मैंने रण मे पार्टी के एक सिपाही की भांति कार्य किया। लेकिन बड़े दिल और सोच के मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रसंशा के जो शब्द कहे उससे मेरा उत्साह कई गुना बढ़ गया और उनके प्रेरक शब्द और पटका पहनाकर पीठ थपथपाने से असीम ऊर्जा का संचरण हुआ। आपको पुनः धन्यवाद और आभार श्रीमान धामी जी। नई पारी में आपसे राज्य के युवाओ,महिलाओंं,बुजुर्गो तथा सभी वर्गों को बहुत आशायें है और ईश्वर आपको राज्य हित मे सफलता प्रदान करें-

मनवीर चौहान, प्रदेश मीडिया भाजपा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *