Skip to content
  • Sat. Apr 11th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

adv-suchna-21-jan
  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

हल्द्वानी मे UP के सीएम योगी ने किया जनसभा को संबोधित, बोले – देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस

ByDehradun Bureau

Apr 13, 2024

हल्द्वानी: हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद है। सीएम योगी हल्द्वानी की एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया ।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने योगी और धामी की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि यूसीसी और नकल विरोधी कानून बनाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास बना दिया है। भट्ट ने जमरानी बांध को मंजूरी मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अगर में दोबारा सांसद में जाता हूं तो प्रदेश और क्षेत्र की नाक नीची नहीं होने दूंगा।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि योगी ने यूपी में जो कार्य किए हैं उनकी धमक देश दुनिया में हैं। आज सभी लोग उन्हें बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगे हैं। एक समय यूपी को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। अब यूपी उत्तम प्रदेश और उत्कृष्ट प्रदेश बन गया है। सीएम धामी ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी हमें करनी है। हमने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया। नकल विरोधी कानून लागू किया, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्यवाही की, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून हम लेकर आए हैं। दंगे में हुए नुकसान की भरपाई दंगा करने वाले भरेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड अनेक महापुरुषों को जन्म देने वाली धरती है। यूपी के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी और हेमवती नंदन बहुगुणा को इसी धरती ने जन्म दिया है। ऐसी धरती को कोटि कोटि नमन करता हूं। देवभूमि के कंकड़ कंकड़ में शंकर है।

उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन है। मोदी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का समाधान किया है। देश ने गौरव की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि मेरा बचपन उत्तराखंड में ही बिता। दूर दूर जाकर पानी लाना पड़ता था। आज हर घर नल की योजना के कारण 100 में से 90 घरों में पानी पहुंच गया है।

Post navigation

उत्तराखंड में प्रियंका गाँधी, कहा – परिवार का उत्तराखंड से है पुराना नाता
गढ़वाल का विकास करके कार्यकर्ता को दिया जाएगा उसकी मेहनत का इनाम : अनिल बलूनी

Related Post

लेटेस्ट न्युज

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की देहरादून शाखा के अध्यक्ष बने CA अंकित गुप्ता | Chartered Accountants Association of Dehradun

Mar 1, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली राहत। प्रशासनिक व्यवस्था बनी और अधिक सुलभ और पारदर्शी – मुख्यमंत्री

Feb 21, 2026 admin
उत्तराखण्ड राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

UP सीएम योगी का बड़ा बयान, CM धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर | UP CM Said about CM Dhami

Feb 6, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

लेटेस्ट न्युज

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की देहरादून शाखा के अध्यक्ष बने CA अंकित गुप्ता | Chartered Accountants Association of Dehradun

March 1, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली राहत। प्रशासनिक व्यवस्था बनी और अधिक सुलभ और पारदर्शी – मुख्यमंत्री

February 21, 2026 admin
राजनीतिक

“ मजबूत परिवार, मजबूत राष्ट्र” — मातृ संस्कार समागम में गूंजा सांस्कृतिक जागरण का संदेश | ‘Matri Sanskar Sammelan’ programme in Dehradun

February 17, 2026 admin
उत्तराखण्ड राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

UP सीएम योगी का बड़ा बयान, CM धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर | UP CM Said about CM Dhami

February 6, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories