Skip to content
  • Thu. Jul 9th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

उत्तराखंड में प्रियंका गाँधी, कहा – परिवार का उत्तराखंड से है पुराना नाता

Byadmin

Apr 13, 2024

देहरादून: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड के रामनगर में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए ​न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया। प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत उत्तराखंड से अपने लगाव के साथ की। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि उनके पापा, भाई और उनके साथ ही उनके बच्चों ने भी देहरादून से शिक्षा ग्रहण की है। प्रियंका ने कॉर्बेट पार्क में बताई गई छुट्टियों का भी जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के भाषणों को पुराना बताया। उत्तराखंड से मेरे परिवार का एक पुराना रिश्ता है। जिस जगह बचपन की मीठी-मीठी यादें होती हैं, वहां से खास रिश्ता होता है। मेरे पिताजी देहरादून में पढ़े। मेरे भाई साहब और मेरे बेटे देहरादून में पढ़े. मैंने भी दो साल देहरादून में पढ़ाई की है। रामनगर से भी मेरा खास नाता रहा है। हमने यहां काफी छुट्टियां बिताई हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अंकित भंडारी हत्याकांड के देशों को कौन संरक्षण दे रहा है यह मोदी सरकार बताएं ,साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार जनता को खुद निर्णय लेना है, उन्होंने कहा मोदी जी कहते हैं अबकी बार मोदी सरकार, उन्होंने कहा कि आखिर और कितनी बार मोदी सरकार अब जनता त्रस्त हो चुकी है।
इसके बाद प्रियंका ने लोगों से पूछा राजनीतिक भाषण सुना है या सच्चाई सुननी है। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि थोड़ी बात करते हैं। ये चुनाव का समय है। पांच सालों में आपको एक बार मौका मिलता है कि अपना भविष्य बदल सकते हैं। चुनाव में चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी हो सभी के नेता भाषण देते हैं, आप सुनते हैं।

इसके बाद प्रियंका ने कहा कि यहां आने से पहले मैंने सोचा कि मोदीजी ने भाषण में क्या कहा। जब मैंने पांच मिनट भाषण सुना तो मुझे लगा कि कहीं गलती तो नहीं हो गई। लेकिन फिर से तारीख देखी तो वो ऋषिकेश का भाषण था। ऐसा लगा ये पुराना ही भाषण था। मोदीजी ने इस बार भी बार-बार मोदी सरकार कहा। प्रियंका ने लोगों से पूछा कि आप इन्हें कितने चुनावों में उन्हें ऐसा ही सुना। फिर मन में विचार आया कि भाई कितने सालों के लिए भुगतेंगे आप। प्रियंका ने पीएम मोदी के देवभूमि संबोधन पर भी व्यंग्य किया।

बता दें कि प्रियंका गांधी को सुनने हज़ारों की संख्या में किसान इंटर कॉलेज में लोगो की भीड़ एकत्रित थी। कार्यक्रम में कांग्रेस की उत्तराखंड शह प्रभारी दीपिका पांडे, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, विधायक जसपुर आदेश चौहान, विधायक खटीमा भुवन कापड़ी, विधायक हल्द्वानी सुमित हृदेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्ग पाल, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, उत्तराखंड महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला के अलावा पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल, नैनीताल सीट से प्रत्याशी प्रकाश जोशी के साथ ही अल्मोड़ा सीट के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा भी मौजूद रहे।

Post navigation

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने विकासखंड रायपुर के अंतर्गत स्थापित विभिन्न मतदेय स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण
हल्द्वानी मे UP के सीएम योगी ने किया जनसभा को संबोधित, बोले – देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस

Related Post

उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Jul 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

Jun 19, 2026 admin
अधिकारी विशेष लेटेस्ट न्युज

IAS Ashish Chauhan: उत्तराखंड में नवाचार, एविएशन सुधार और आपदा प्रबंधन की नई पहचान

May 12, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

July 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

June 19, 2026 admin
Uncategorized सरकारी योजनायें

Dehradun SIR 2026 : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करने के निर्देश

June 5, 2026 admin
राजनीतिक

Nitin Nabin uttarakhand Visit : उत्तराखंड दौरे से वापिस लौटे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , जाने क्या रहा इन तीन दिनों में खास

May 31, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories