धामी कैबिनेट की कल महत्वपूर्ण बैठक, प्रेदेश भर के क्रमचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात | Cabinet Meeting 06 December 2021

Cabinet Meeting कल सोमवार को सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। चुनावी माहोल तो एक वजह है ही लेकिन ये बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्यों कि इस बैठक के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र होना होना है। इस शीतकालीन सत्र में सरकार का काम काज काफी हद तक कल होने वाली इसी कैबिनेट बैठक पर टिका हो सकता है।

Cabinet Meeting सोमवार 6 दिसम्बर 2021 यानी कल उत्तराखंड सचिवालय में शाम 5 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित है। कैबिनेट की यह बैठक सचिवालय में विश्वकर्मा भवन के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी तो वहीं इस कैबिनेट बैठक में उम्मीद लगाई जा रही है कि कल सरकार प्रदेश वासियों को लिए कई बड़े फैसले ले सकती है तो वहीं कैबिनेट से ठीक पहले सचिवालय में होने जा रहा सचिवालय संघ के अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश भर क्रमचारियों को लेकर बहु कई बड़े फैसले ले सकते हैं।

कैबिनेट से ठीक पहले कर्मचारियों के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा।

कल 06 दिसम्बर को शाम 5 बजे कैबिनेट बैठक से ठीक पहले 4.00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सचिवालय संघ के अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि अंतिम समय में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के साथ दरियादिली दिखाते हुेए 04.00 बजे की जगह अब 3.30 इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अंदरखाने यह भी पुख्ता खबर है कि कल मुख्यंमंत्री कर्मचारियों के इस सम्मेलन में कोई बड़ा एलान कर सकते है जिसे वह कुछ देर बाद कैबिनेट में अमली जामा पहनांगे।

आपको बता दें कि सचिवालय संघ के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मागों को लेकर अड़े हुए थे लेकिन अब सूत्रों से खबर मिली है कि मुख्यमंत्री ने कई मामलों पर नरमी दिखाते हुए कर्मचारियों की बात मान ली है और अब बस एक सही मौके का इंतजार किया जा रहा है। कल होने वाला सचिवालय संघ का अभिनंदन समारोह से बेहतर मुख्यमंत्री को कर्मचारियों के एलान को लेकर भला क्या हो सकता है।

इन मामलों पर कल हो सकता है एलान-

  • सचिवालय भत्ता जो कि अब तक ग्रेड पे पर 50 फीसदी है इसे बदलकर मूलवेतलन पर 10 फीसदी किया जा सकता है।
  • चतुर्थ श्रेणी के क्रमचारियों के ग्रेड पे को बढ़ाने पर मुख्यमंत्री दे सकते हैं हरी झंडी।
  • सचिवालय संघ में सबसे बड़ा प्रभाव समिक्षा अधिकारियों का है लिहाजा 5 वर्ष अनुभव वाले समिक्षा अधिकारियों की 4800 ग्रेड पे को बढ़ाने की मांग पर भी लग सकती है मुहर
  • राज्य संपती विभाग के वाहन चालकों को सचिवालय प्रशासन में सम्मलित करने की है मांग।
  • सचिवालय सुरक्षा कर्मीयों को पुलिस सैलरी सेल्ब से अगल वेतन की मांग।
  • पुरानी पेंशन मामले पर भी कोई फेसला होने के आसार

कैबिनेट में इन विषयों पर हो सकते हैं फैसले।

आगामी 9 और 10 दिसम्बर को उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आहुत है लिहाजा कैबिनेट में सत्र में लाये जाने वाले सभी विधायकों को पहले कैबिनेट से मंजूरी दी जानी होती है और यही वजह है कि कल कैबिनेट आने वाले विषयों के आधार पर ही काफी हद तक आगामी विधानसभा सत्र को लेकर सरकार की रणनीती का अदाजा लगाया जा सकता है। बहरहाल कल होने वाली कैबिनेट में जहां यह निश्चित तौर से माना जा रहा है कि देवस्थानम बोर्ड को खत्म करने के एलान के बाद अब सरकार को देवस्थानम एक्ट वापिल लेना है जिसके लिए इसके लिए सबसे पहले कैबिनेट में मंजूरी लेनी होगी। यानी की यह तो तय है कि कल की कैबिनेट बैठक में देवस्थानम एक बड़ा विषय तो रहने ही वाला है।
इसके अलावा कुछ सूत्र यह भी बता रहै है कि कल ही कैबिनेट बैठक में भू-कानून को लेकर भी कैबिनेट कुछ बड़ा फैसला ले सकती है। इसके अलावा कल होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े विषय आ सकत हैं। कल महीला शसक्तीकरण और बाल विकास विभाग का भी एख बड़ा सम्मेलन है और इस में भी मुख्यमंत्री अगर कुछ एलान या घोषणा करते हैं तो इसका मतलब यही होगा कि होमवर्क हो चुका है सीएम घोषणा करेंगे और वह कैबिनेट में पास होगा। माहोल इन दिनों प्रदेश में चुनावी और सीएम धामी रात दिन जनसंपर्क में लगे और लगे हाथ लोगों के साथ कई दावे और वादे भी कर रहें हैं तो वहीं इस वादों को पूरा करने की दिशा में कल होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से सबंधित विषयों कों मंजूरी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *