Skip to content
  • Tue. May 26th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के शुभ शुरूआत हेतु शनिवार को संपन्न हुई वीर तिमुंडिया पूजा

Byadmin

May 4, 2024

जोशीमठ(चमोली): 4 मई। श्री बदरीनाथ यात्रा के सफलता एवं कुशलता हेतु आज शनिवार को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में तिमुंडिया मंदिर में पूजा संपन्न हुई। पूजा- अर्चना के बाद तिमुंडिया वीर का आह्वान हुआ भरत बैंजवाड़ी पर पश्वा( अवतारी पुरूष) तिमुंडिया वीर जागृत हुआ उन्होंने पांच किलो से अधिक चावल- गुड़ कई घड़े पानी का भोग गृहण किया यह देखकर सभी श्रद्धालु अचंभित रह गये। पश्वा ने श्री बदरीविशाल यात्रा के निविघ्न शुरू होने का भी आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे।

 

उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 12 मई को प्रात: 6 बजे खुल रहे है।
आज शनिवार अपराह्न ढ़ाई बजे से श्री नृसिंह मंदिर प्रांगण में तिमुंडिया पूजा शुरू हुई जो देर शाम को संपन्न होगी। मान्यता है कि मां दुर्गा से स्थानीय लोगों ने तिमुंडिया के भय से बचाने की प्रार्थना की तो मां दुर्गा ने उसके तीन में से दो सिर काट दिये डर के मारे एक सिर का तिमुंडिया छमा याचनाकर मां दुर्गा की शरण में चला गया।

मां दुर्गा ने तिमुंडिया को क्षमा कर दिया वचन लिया कि तुम किसी भी आमजन को दु:खी नहीं करोगे। बाद में मां दुर्गा ने आशीर्वाद दिया कि जब भी श्री बदरीनाथ धाम यात्रा शुरू होगी उससे पहले श्री नृसिंह मंदिर मठांगण में तिमुंडिया की पूजा की जायेगी इसी मान्यता के तहत हर वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले शनिवार को तिमुंडिया पूजा होती है।

आज तिमुंडिया पूजा के अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, डीजीसी प्रकाश भंडारी,भाजपा नेता सुभाष डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य ऋषि प्रसाद सती मंदिर समिति पूर्व सदस्य नरेश नौटियाल, देवपुजाई समिति अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूदरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ठ एवं विवेक थपलियाल सतीश भट्ट,अनिल नंबूरी,गौरव नंबूरी, गोविंद भट्ट, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी,पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, सुशील डिमरी, रामप्रसाद थपलियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, प्रबंधक भूपेंद्र राणा प्रबंधक अजय सती, अनसुइया नौटियाल अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

Post navigation

मसूरी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, एक घायल
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस चिकित्सालय में क्यूआर कोड स्कैन कर पर्चा बनाने की सुविधा शुरु, लम्बी कतारो से मिलेगी मुक्ति

Related Post

अधिकारी विशेष लेटेस्ट न्युज

IAS Ashish Chauhan: उत्तराखंड में नवाचार, एविएशन सुधार और आपदा प्रबंधन की नई पहचान

May 12, 2026 admin
क्राइम लेटेस्ट न्युज

Dehradun SSP : वीकेंड पर नहीं लगा जाम, एसएसपी दून की रणनीति आयी काम।

May 9, 2026 Adhir Yadav
लेटेस्ट न्युज

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की देहरादून शाखा के अध्यक्ष बने CA अंकित गुप्ता | Chartered Accountants Association of Dehradun

Mar 1, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

उत्तराखण्ड जॉब अलर्ट

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की,फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी सीधी भर्ती

May 22, 2026 Adhir Yadav
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने उत्तराखंड बोर्ड के होनहारों को नवाजा, बेटियों के शानदार प्रदर्शन की विशेष रूप से की सराहना

May 17, 2026 Adhir Yadav
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, थारू समाज की संस्कृति को बताया राज्य की अमूल्य धरोहर

May 16, 2026 Adhir Yadav
Uncategorized

नो व्हीकल डे अफसर खुद बने मिसाल साइकिल से दफ्तर पहुंचे महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी

May 16, 2026 Adhir Yadav
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories