Skip to content
  • Tue. Sep 29th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस चिकित्सालय में क्यूआर कोड स्कैन कर पर्चा बनाने की सुविधा शुरु, लम्बी कतारो से मिलेगी मुक्ति

Byadmin

May 4, 2024

श्रीनगर। यदि आपकी आभा आईडी है तो ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए आपको श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अपनी आभा आईडी के जरिए दो मिनट में ओपीडी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। यह सुविधा आप अस्पताल पहुंचते ही ओपीडी काउंटर या अस्पताल परिसर में लगे चिकित्सालय क्यूआर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इससे ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए अस्पताल के काउंटरों पर लम्बी लाइन (कतार) पर लगने से मुक्ति मिलेगी। साथ ही जल्दी टोकन मिलने से ओपीडी पर्चा बनने से डॉक्टर को समय पर दिखाने में मदद मिलेगी।

बेस चिकित्सालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा एप के माध्यम से पर्चा बनना शुरू हो गया है। जिसके तहत कई मरीजों द्वारा अभी तक क्यूआर कोड को स्कैन करके पर्चा बनाने शुरु कर दिये है। बता दें कि बेस अस्पताल में रोजाना करीब 600 से लेकर 1200 तक मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक के पास अपना ईलाज कराने हेतु आते है और ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग- अलग काउंटर हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक पर्चे बनाए जाते हैं, लेकिन लोगों को क्यूआर कोड स्कैन की जागरूकता के अभाव में पर्चा बनवाने के लिए काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। यदि मरीज व तीमारदार आभा ऐप के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करें तो पर्चा बनवाने में उनका समय भी बचेगा और लाइन में ज्यादा देर खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

इसके लिए बेस अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में क्यूआर कोड भी चस्पा करा दिये है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन एवं शेयर की ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष की जिम्मेदारी बेस अस्पताल के नियत कर्मी आईटी सुपरवाइजर दीप सागर झिंक्वाण को दी गई है। जो ओपीडी काउंटर के पास स्थापित काउंटर से चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के आभा एप के जरिए स्कैन कर किये गये रजिस्ट्रेशन के टोकन के अनुसार पर्चे देगे। साथ ही क्यूआर कोड की सुविधा की जानकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को देगे। वहीं क्यूआर कोड से स्कैन कर ओपीडी पर्चे को आधे घंटे के अंदर क्यूआर कोड स्कैन रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेना होगा। प्राचार्य डॉ सीएमएस रावत ने बताया कि आज के दौर मे हर किसी के लिए समय बहुमूल्य है । इसलिए समय से कार्य हो जाना बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान मे रखते हुए शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था श्रीनगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शुरू की है। कृपया अधिक से अधिक इस सुविधा का लाभ उठाए।

आभा पंजीकरण के लिए ये जरूरी-
आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए
एंड्राइड मोबाइल फोन होना जरूरी
मोबाइल में इंटरनेट सेवा होनी जरूरी
क्यूआर कोड आभा एप, आरोग्य सेतु एप और पीटीएम से भी कर सकते स्कैन

Post navigation

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के शुभ शुरूआत हेतु शनिवार को संपन्न हुई वीर तिमुंडिया पूजा
पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष बने रवि बिजारनिया, अनिल सती सचिव और सुरेश चन्द्र भट्ट बने कोषाध्यक्ष

Related Post

राजनीतिक लेटेस्ट न्युज सरकारी योजनायें

7,000 बीघा जमीन का सच: UIIDB के MD आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई हकीकत, जानें PPP और लीज का गणित

Sep 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Uttarkashi District Co-operative Bank: जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, मिला जीत का मंत्र

Sep 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Kailash Mansarovar Yatra: नेपाल का प्रमुख Route तबाह, क्या Uttarakhand बनेगा नया Gateway?

Sep 14, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

राजनीतिक लेटेस्ट न्युज सरकारी योजनायें

7,000 बीघा जमीन का सच: UIIDB के MD आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई हकीकत, जानें PPP और लीज का गणित

September 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Uttarkashi District Co-operative Bank: जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, मिला जीत का मंत्र

September 14, 2026 admin
Uncategorized

BKTC Board Meeting: बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, 32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

September 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Kailash Mansarovar Yatra: नेपाल का प्रमुख Route तबाह, क्या Uttarakhand बनेगा नया Gateway?

September 14, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories