Skip to content
  • Tue. Aug 18th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेश में निर्माण श्रमिकों का कार्य स्थल पर कैम्प लगाकर किया जाएगा पंजीकरण

Byadmin

Jul 3, 2024

देहरादून: उत्तराखण्ड भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रदेश के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी एंव गैर सरकारी भवनों के निर्माण, मॉल, सडक निर्माण, बांध, पुल, हवाई पट्टी, बाढ नियन्त्रण, विद्युत उत्पादन, पारेषण एंव वितरण, जल-कल, तेल एंव गैस इन्सटालेशन, नहर, जलाश्य, पाइप लाईन, टावर, टेलीविजन, टेलीफोन मोबाईल टावर, आदि स्थानों पर कार्यरत निर्माण श्रमिकों का कार्य स्थल पर कैम्प लगाकर पंजीकरण किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिको एवं उनके अश्रितों के जीवनस्तर में सुधार लाने के लिये अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कार्य स्थल पर मोबाईल लर्निंग स्कूल के माध्यम से शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु देहरादून एवं हल्द्वानी में 02 बसों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में मोबाइल लर्निंग स्कूल के माध्यम से देहरादून में 58 तथा हल्द्वानी में 256 बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा वर्तमान में जिला हरिद्वार एंव जिला उधमसिंहनगर में बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कार्य स्थल पर मोबाईल लर्निंग स्कूल के माध्यम से शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु 02 बसों का संचालन किये जाने हेतु फर्मो का चयन किया जा चुका है। तथा भविष्य में उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जिलो में भी बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कार्य स्थल पर मोबाईल लर्निंग स्कूल के माध्यम से शिक्षा प्रदान किये जाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु AICTE approved Diploma in Engineering Program के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा जैसे ITI, Mechanical Engineering (Automobile), Mechanical Engineering (Production), Civil Engineering. Electrical Engineering, Electronics. Engineering. प्रदान किये जाने हेतु Institute का चयन किया जा रहा है। तथा भविष्य में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रादान किये जाने हेतु अन्य Institutes का भी चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बोर्ड के अन्तर्गत EDP/RPL एंव जयानन्द भारती कौशल विकास योजना के द्वारा बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वय एंव उनके परिवारों की आश्रित महिलाओं/पुत्रीयों को आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु Sewing Machine Operator, Fashion Designing, Jute Bag, Handi Craft तथा भविष्य में निर्माण श्रमिकों की आश्रित महिलाओं/पुत्रीयों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post navigation

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के सम्बन्ध में होगी प्रत्येक विभाग की अलग – अलग समीक्षा, सीएस ने किसी भी प्रकार के विलम्ब, लापरवाही या अपूर्ण तैयारी ना करने की दी सख्त हिदायत
SGRRU की ब्रांड एम्बेसडर स्नेह राणा को विश्वविद्यालय ने दी बधाईयां, श्री महाराज जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया युवाओं का रोल माॅडल

Related Post

राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Dhami Cabinet: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं के लिए बड़े फैसले, देखे कैबिनेट के 13 बड़े फैसले

Aug 7, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Jul 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

Jun 19, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Dhami Cabinet: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं के लिए बड़े फैसले, देखे कैबिनेट के 13 बड़े फैसले

August 7, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

July 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

June 19, 2026 admin
Uncategorized सरकारी योजनायें

Dehradun SIR 2026 : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करने के निर्देश

June 5, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories