Skip to content
  • Mon. May 25th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

रानीखेत में राजकीय उद्यान चौबटिया का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

Byadmin

Jun 2, 2024

देहरादून/रानीखेत। रविवार को सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पंडित दीनद‌याल उपाध्याय राजकीय उद्यान चौबटिया, रानीखेत का प्रातःकालीन आकस्मिक भ्रमण किया और भ्रमण के दौरान मंत्री ने उद्यान में लगाये गये उच्चगुणवत्ता युक्त नवीनतम व्यवसायिक किस्मों के सेब, चेरी, खुवानी, पुलम, अखरोट के सघन एवं अतिसघन मातृवृक्ष प्रखण्डों का निरीक्षण किया एवं विभिन्न किस्मों के लदे फल वृक्षों को देखकर उनकी प्रजातियो एवं विशेषज्ञताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

प्रक्षेत्र पर बनाए गये नवीन समर्थक मार्गो का अवलोकन किया तथा उन मार्गों पर पर्यटन की दृष्टि से सुगम बननाने हेतु निर्देशित किया। कृषि मंत्री ने पर्यटको की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था, जगह-जगह पर विश्राम स्थल तथा हिमालय की नैर्सिगक सुन्दरता को निहारने के लिए व्यूप्वाइंट के निर्माण हेतु भी निर्देशित किया। साथ ही, पूरे गार्डन को पर्यटकों के लिए खोले जाने हेतु एवं पर्यटको के भ्रमण को सुगम बनाने हेतु विशेष वाहनों की व्यवस्था हेतु भी निर्देशित किया गया।

भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री द्वारा विशेष तौर पर खुवानी की लाल प्रजाति, (रुवैलो/वुलेरो) एवं सेब की लगायी गई 34 प्रजातियों की एवं सेब की इन्सटैक विधि से तैयार किये जा रहे पौधों की नर्सरी एवं आइनैक्ट्रीन ब्लॉक तथा राजकीय उद्यान में तैयार किये गये एक ही पौधे पर 4 प्रजातियां, खुवानी, नैक्ट्रीन एव पुलम के फलों को देखकर अत्यधिक प्रसंसा की एवं केन्द्र पर कार्यरत कार्मिको द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रशंसा की। उन्होंने इण्डोडच की सहायता से स्थापित किये जाने वाले उत्कृष्टता केन्द्र की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

प्रक्षेत्र को विश्व स्तरीय उद्यान के रूप मे विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के लिए सम्बंधित उच्च अधिकारियों को उद्यान से ही दूरभाष पर निर्देशित किया गया। पिछले लंबे समय से बंद पड़े शोधकेन्द्र चौबटिया को पूर्वजीवित करने हेतु तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी निर्देशित किया गया। वर्तमान में उद्यान सेब की 125 प्रजातियां, खुवानी की 14, आईनैक्ट्रीन की 11, चेरी की 12, पुलम की 12 अखरोट की 7 मदर ब्लॉक संकलन किया गया है। इसके साथ ही साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए त्यूलिप, रोज, विगोमिया की विभिन्न प्रजातियां सीजनल पुष्प पौध लगाकर पुष्प ब्लॉक की स्थापना की गयी।

Post navigation

एसजीआरआरयू टाॅपर्स काॅन्क्लेव में होनहारों की प्रतिभा का सम्मान, 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल 03 माह के लिए बढ़ा, आदेश जारी..

Related Post

अधिकारी विशेष लेटेस्ट न्युज

IAS Ashish Chauhan: उत्तराखंड में नवाचार, एविएशन सुधार और आपदा प्रबंधन की नई पहचान

May 12, 2026 admin
क्राइम लेटेस्ट न्युज

Dehradun SSP : वीकेंड पर नहीं लगा जाम, एसएसपी दून की रणनीति आयी काम।

May 9, 2026 Adhir Yadav
लेटेस्ट न्युज

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की देहरादून शाखा के अध्यक्ष बने CA अंकित गुप्ता | Chartered Accountants Association of Dehradun

Mar 1, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

उत्तराखण्ड जॉब अलर्ट

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की,फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी सीधी भर्ती

May 22, 2026 Adhir Yadav
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने उत्तराखंड बोर्ड के होनहारों को नवाजा, बेटियों के शानदार प्रदर्शन की विशेष रूप से की सराहना

May 17, 2026 Adhir Yadav
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, थारू समाज की संस्कृति को बताया राज्य की अमूल्य धरोहर

May 16, 2026 Adhir Yadav
Uncategorized

नो व्हीकल डे अफसर खुद बने मिसाल साइकिल से दफ्तर पहुंचे महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी

May 16, 2026 Adhir Yadav
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories