Skip to content
  • Fri. Jul 10th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

राज्य के नगर निगमों में इस बार मेयर पद के आरक्षण में होगा ये बदलाव..

Byadmin

May 7, 2024

देहरादून: राज्य के नगर निगमों में इस बार मेयर पद के आरक्षण में बदलाव होगा। कहीं महिला सीट पुरुषों के पास जाएगी, तो कहीं पुरुष सीट इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी। सूबे में पहली बार 30 प्रतिशत तक ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद 33 प्रतिशत सीटें रोस्टरवार महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

2018 में सात नगर निगमों का चुनाव हुआ था। इनमें से देहरादून और हल्द्वानी नगर निगम में मेयर का पद अनारक्षित था। ऋषिकेश, हरिद्वार व कोटद्वार नगर निगम में मेयर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। काशीपुर में ओबीसी और रुद्रपुर में अनुसूचित जाति के लिए मेयर का पद आरक्षित था।

इस बार नगर निगम देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर, श्रीनगर, रुद्रपुर, हल्द्वानी का चुनाव होने जा रहा है। नगर निगम देहरादून में पिछले तीन चुनाव से सीट अनारक्षित रही है। हल्द्वानी में भी अनारक्षित सीट चल रही है। लिहाजा, यहां बदलाव के आसार हैं। राज्य के निकायों में पहले ओबीसी का आरक्षण लागू होगा। 14 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत तक आरक्षण की सिफारिश को लागू करने के लिए सरकार को एक्ट में संशोधन करना है।

नौ नगर निगमों में ओबीसी के लिए दो सीटों का प्रस्ताव

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने सरकार को जो रिपोर्ट सौंपी थी, उसमें नौ नगर निगमों में कुल 21,50,227 की आबादी बताई गई है। इनमें से अनुसूचित जाति की 2,69,364 आबादी के हिसाब से एससी की एक सीट 3,88,135 आबादी के हिसाब से ओबीसी की दो सीटें और 14,80,532 आबादी के हिसाब से जनरल की छह मेयर सीटें रखने की सिफारिश की गई है। इन सभी नौ सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण भी लागू होगा, जिसके तहत इस बार दो या तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।

Post navigation

सीएम धामी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को किया स्थगित, वनाग्नि को लेकर करेंगे समीक्षा
निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आवेदन प्रक्रिया की शुरू, अब तक देहरादून नगर निगम के लिए आए इतने आवेदन..

Related Post

उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Jul 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

Jun 19, 2026 admin
अधिकारी विशेष लेटेस्ट न्युज

IAS Ashish Chauhan: उत्तराखंड में नवाचार, एविएशन सुधार और आपदा प्रबंधन की नई पहचान

May 12, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

July 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

June 19, 2026 admin
Uncategorized सरकारी योजनायें

Dehradun SIR 2026 : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करने के निर्देश

June 5, 2026 admin
राजनीतिक

Nitin Nabin uttarakhand Visit : उत्तराखंड दौरे से वापिस लौटे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , जाने क्या रहा इन तीन दिनों में खास

May 31, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories