उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संपादन मंडल की वर्चुअल बैठक | Uttarakhand University Employees Federation

उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के मुखपत्र ‘हिमाद्री’ के संपादक मंडल की एक आवश्यक बैठक दिनांक 6 मार्च को आनलाइन माध्यम से संपन्न हुई।

Uttarakhand University Employees Federation meeting

बैठक की अध्यक्षता संगठन के मुख्य संरक्षक कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के भूपाल सिंह करायत द्वारा की गई एवं सह अध्यक्षता संगठन के मुख्य संरक्षक हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर के राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा की गई। बैठक में पत्रिका के प्रथम अंक के प्रकाशन को शीघ्र ही आनलाइन एवं आफलाइन माध्यम से प्रकाशित करने पर सहमति व्यक्त की गई । पत्रिका के इस प्रवेशांक को ‘नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर केंद्रित कर जारी किए जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए, उनके ज्ञानवर्धन हेतु पत्रिका के प्रकाशन को महत्वपूर्ण बताया। संगठन की पत्रिका में नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ पर केंद्रित होकर विभिन्न विषय विशेषज्ञों के विविध लेख आमंत्रित किये जाने के साथ ही संगठन के सदस्यों से भी संबंधित लेख आमंत्रित किये जायेंगे। इसके साथ ही पत्रिका में संगठन की विभिन्न गतिविधियों एवं समस्त विश्वविद्यालयों कार्यरत कर्मचारियों के संगठनों की गतिविधियों को भी स्थान देने के साथ, राज्य शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी विभिन्न शासनादेशों एवं व्यवस्थाओं को सदस्यों के मध्य पत्रिका में प्रकाशित कर प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक इकाइयों के सामंजस्य के साथ विस्तृत रिपोर्ट को भी पत्रिका में स्थान दिए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक का संचालन संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पत्रिका के प्रबंध संपादक तकनीकी विश्वविद्यालय के दीपक कुमार सुंदरियाल द्वारा किया गया जिसमें प्रधान संपादक कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल मोहन सिंह रावत द्वारा पत्रिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में संगठन के महामंत्री डा० लक्ष्मण सिंह रौतेला, मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी से उपाध्यक्ष भारत नैनवाल, हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर से उपाध्यक्ष राकेश कोठारी, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार से संगठन मंत्री धन सिंह नेगी, दून विश्वविद्यालय देहरादून से संयुक्त मंत्री प्रशांत मेहता, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से कोषाध्यक्ष देवेंद्र पोखरिया, संगठन के प्रवक्ता तकनीकी विश्वविद्यालय से चंदर सिंह बगियाल, आयुर्वेद विश्वविद्यालय से सहकोषाध्यक्ष अनिल बेलवाल, संगठन के संप्रेक्षक गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से प्रकाश तिवारी सहित भरसार विश्वविद्यालय से संपादक मंडल के सदस्य राहुल बिंजोला, संस्कृत विश्वविद्यालय से विनोद कुमार ने भी शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *