सचिवालय संघ चुनाव का शंखनाद, क्या है सचिवालय के अहम मुद्दे।

उत्तराखंड सचिवालय संघ में चुनाव का बिगुल बज चुका है। कल यानी 19 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक नॉमिनेशन किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदारों द्वारा नॉमिनेशन फॉर्म खरीदे गए हैं। अध्यक्ष के लिए नरेंद्र रतूड़ी, दीपक जोशी, संदीप चमोला, बलवंत जयाड़ा और राजीव नयन पांडे ने फॉर्म खरीदा है।

अपनी आमसभा में सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रतूड़ी ने कहा कि उनके साथ सभी संवर्गओं का समर्थन है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड सचिवालय संघ क्योंकि प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ संघ है इसलिए इसकी मर्यादा और गरिमा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सचिवालय संघ का अध्यक्ष एक बेदाग और निर्विवाद छवि का होना जरूरी है।

इसके अलावा नरेंद्र रतूड़ी ने सचिवालय के सभी अपने साथियों के सामने संकल्प किया है कि यदि वह सचिवालय संघ के अध्यक्ष पद पर चुने जाते हैं तो वह समीक्षा अधिकारियों का ग्रेड पे 5400 करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सचिवालय में तमाम व्यवस्थाएं और वह कार्य जो उनके कार्यकाल में शुरू हुए थे और उसके बाद बंद हो गए हैं उन्हें भी दोबारा से शुरू करवाएंगे।

वही इसके अलावा उन्होंने निवर्तमान संघ पदाधिकारियों से कुछ सवाल भी किए हैं। जिसमें उन्होंने पूछा है कि अध्यक्ष द्वारा अगर काम नहीं किया गया तो अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन क्यों नहीं किया गया ? साथ ही उन्होंने सचिवालय के सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वह उनके 33 वर्षों के अनुभव को देखते हुए एक बेदाग कुशल और निर्विवाद अध्यक्ष को चुने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *