उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आज 10 मार्च सुबह 8 बजे से आने शुरू हो गए हैं।

Uttarakhand Election Result 2022

चुनाव परिणाम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुंआ से 17 हजार वोटों से हारे।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 7 हजार वोटों से अपनी सीट खटीमा से हारे।
  • उत्तराखंड में मुख्यमंत्रीयों के हारने का मिथक बरकरार, सरकार रिपीट ना होने का मिथक टूटा। गंगोत्री का भी मिथक बरकरार।
  • उमेश शर्मा काऊ ने फिर बनाया इतिहास, रायपुर से 30 हजार मतों से विजय।
  • हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की पुत्री अनुपमा जीती, स्वामी यतीश्वरानंद को हराया।
  • यमुनोत्री से निर्दलीय संजय डोभाल और खानपुर से निर्दलीय उमेश जे कुमार जीते।
  • मंगलोर और लक्सर से BSP के प्रत्याशी जीते।
  • देहरादून में सविता कपूर के रूप में पहली बार कोई महिला विधायक बनी।

अल्मोड़ा सीट पर मनोज तिवारी ने दुबारा VVPAT की गिनती कारवा कर भाजपा के प्रत्याशी कैलाश शर्मा को हरा दिया।