भारतीय जनता पार्टी Uttarakhand BJP ने उत्तराखंड में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यसमिति की नई टीम का गठन कर दिया है। लिस्ट में कई नए चेहरों की एंट्री हुई है तो कई को रिपीट किया गया है। Uttarakhand BJP working committee List
- प्रदेश भाजपा की नई टीम की सूची जारी की गई है। इस सूची में 8 नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनमे बलवंत सिंह भौयारल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कार्नवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
- इसके अलावा तीन नेताओं को प्रदेश महामंत्री महामंत्री बनाया गया है। इनमें खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को महामंत्री बनाया गया है।
- कोषाध्यक्ष एक फिर से पार्टी के पुराने और कोर भाजपाई नेता पुनीत मित्तल को बनाया गया है। इसके अलावा साकेत अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
- प्रदेश मंत्री के लिए भी 8 नेताओं जिम्मेदारी दी गई है। इनमें मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक और विकास शर्मा को दी गई प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी।
- प्रदेश कार्यालय सचिव एक बार फिर कौस्तुभानंद जोशी को बनाया गया है।
- प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी एक बार फिर मनवीर सिंह चौहान संभालेंगे।
- पार्टी का प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल को बनाया गया है।
- अनिल शाही और रमेश गढ़िया को दी गई प्रदेश विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी।
- प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक रावत को बनाया गया है।
- आशा नौटियाल को दी गई महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।
- जोगिंदर पुंडीर को बनाया गया किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष।
- राकेश गिरी को बनाया गया ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष।
- समीर आर्य को दी गई अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।
- राकेश राणा को दी गई अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।
- इंतजार हुसैन को बनाया गया अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष