uniform civil code in Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित की गई राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) विषेशज्ञ समिति के सदस्य इन दिनों उत्तराखंड के सुदूर ग्रामीण अंचलों में नागरिकों का पक्ष सुनने के लिए क्षेत्र में भ्रमण पर है। जानिए यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर लोगों की क्या बाते सामने आ रही है।

Uniform Civil Code Expert Committee took feedback in Uttarakhand

राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) विषेशज्ञ समिति द्वारा गांव-गांव में जा कर किए जा रहे इस संवाद का इसका उद्देश्य राज्य के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को समान नागरिक संहिता की जानकारी देकर उनके सुझाव प्राप्त करना है। विशेषतौर से महिलाओं व युवाओं को इसके बारे में बताते हुए विवाह, संरक्षण, तलाक, गोद लेना, सम्पत्ति का अधिकार, आदि पर सुझाव प्राप्त कर तैयार की जाने वाली रिपोर्ट में समाहित करना है।

Uniform Civil Code in Uttarakhand
Uniform Civil Code feedback in Uttarakhand

माननीय सदस्यों द्वारा भ्रमण का कार्यक्रम राज्य के सीमान्त गॉव, माणा जनपद चमोली से आरम्भ किया गया। दिनांक 01.10.2022 को माणा गॉव में सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित की गयी। समान नागरिक संहिता के बारे में जानकारी देने के उपरान्त उपस्थित महिलाओं, पुरूषों व युवाओं द्वारा अपने क्षेत्र से सम्बन्धित रीति-रिवाजों के विषय में जानकारी दी गयी। उनके द्वारा विभिन्न मुद्दों पर सुझाव प्रेषित किये गये। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेशभूषा पहन कर प्रतिभाग किया गया।

Uniform Civil Code feedback in Uttarakhand
Uniform Civil Code feedback in Uttarakhand

जोशीमठ के नगर पालिका भवन में दोपहर 02 बजे से विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित कर उपस्थित जनों के सुझाव मांगे गये। इस बैठक में महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, प्रबुद्ध जनों द्वारा उपस्थित हो कर अपने अमूल्य सुझाव प्रेषित किये गये। क्षेत्रीय भ्रमण में माननीय सदस्य शत्रुघ्न सिंह, मनु गौड़ और डॉ सुरेखा डंगवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया। माननीय सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 15.10.2022 से कुमाऊॅ मण्डल के जनपदों के लिए भी प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया जा चुका है। उनके द्वारा बताया गया कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्र हनोल, पुरोला, उत्तरकाशी आदि में क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को अपने सुझाव देने के लिए जागरूक किया जायेगा।

Uniform Civil Code feedback in Uttarakhand
Uniform Civil Code feedback in Uttarakhand