IMG 20210318 175452 401

सीएम बनने के बाद तीरथ मंत्रिमंडल की दूसरी और पोर्टफोलियो आबंटन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 5 प्रस्ताव लाये गए जिन पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई। मंत्रालय मिलने के बाद यह बैठक गणेश जोशी की पहली कैबिनेट बैठक थी।

Tirath cabinet decision on 18 march 2021

गुरुवार को तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक सचिवालय, वीरचन्द्र गढ़वाली भवन में 5:55 बजे से शुरू हुई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, संसदीय मंत्री  बंशीधर भगत, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, कैबिनेट  मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मंत्री यशपाल आर्य और वन मंत्री हरक सिंह रावत शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल कुछ कारणवश बैठक में नही हो पाए।

कैबिनेट में लिए गए फैसले

  1. इस वर्ष के पहले स्तर का किया गया सत्रावसान
  2. कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मेला अधिकारी के छूट के प्रस्ताव पर शिथिलता देने का निर्णय लिया गया। कुम्भ के कार्यों को मेन पावर के लिए 4 जोन में किया गया विभक्त,10 फीसदी बड़ा है खर्च।
  3. गोपन विभाग के नाम को बदल कर किया गया मंत्रिपरिषद विभाग।
  4. फोर्टिज हॉस्पिटल का अनुबंध को 1 साल के लिए बढ़ाया गया है। केवल उत्तराखंड के निवासियों को दी जाएगी सेवा।
  5. कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 1 करोड़ की टोकन मनी स्वीकृत।