100 फ़ीट विशाल तिरंगा फहराया जाएगा उत्तराखंड विधानसभा में।

100 फ़ीट विशाल तिरंगा फहराया जाएगा उत्तराखंड विधानसभा में।:
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को तिरंगा अंगीकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा भवन देहरादून में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने की भी घोषणा की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए कहा है कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को राष्ट्र ध्वज के रूप में मान्यता दी थी। अग्रवाल ने कहा कि हमारे गर्व, शक्ति एवं गौरव का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज शांति, समृद्धि और सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।

Read More