Special Increment Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार ने सरकारी (Special Increment Uttarakhand) कर्मचारियों को अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में पदक लाने पर विशेष वेतन वृद्धि दिए जाने का ऐलान किया है इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है |

Special Increment Uttarakhand

विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं आदेश में राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों को अखिल भारतीय सिविल सर्विस प्रतियोगिता में भाग लेने पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर कर्मचारी के पूरे सेवा काल में तीन विशेष वेतन वृद्धि, वेतन के रूप में दिए जाने को मंजूरी दी गई है।

मान्यता प्राप्त संघों की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में राज्य सरकार की सेवा में नियुक्ति खिलाड़ी को सिंगल या टीम के रूप में पदक दिलाने वाले कर्मचारियों को विशेष वेतन वृद्धि दी जाएगी।

खिलाड़ी के कोच और मैनेजर को नही मिलेगा योजना का लाभ | Special Increment Uttarakhand

Special Increment Uttarakhand

पदक विजेता खिलाड़ी के कोच या टीम के मैनेजर को वेतन वृद्धि नहीं दी जाएगी सरकारी कर्मचारी खिलाड़ी को विशेष वेतन वृद्धि व्यक्ति वेतन के रूप में साल में एक ही बार दी जाएगी भले ही संबंधित कर्मचारियों ने साल में एक से अधिक प्रतियोगिता में पहला दूसरा या स्थान प्राप्त किया हो।

राज्य के कर्मचारियों को ही मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ | Special Increment Uttarakhand

Special Increment Uttarakhand

 

शासन के द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि विशेष वेतन वृद्धि की है सुविधा केवल राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों को ही दी जाएगी राज्य के निगम सार्वजनिक उपक्रम स्वायत्तशासी संस्था अर्ध शासकीय संस्थाओं के कर्मचारियों खिलाड़ियों के लिए है यह लागू नहीं की जाएगी खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक इस योजना की सहायता से कर्मचारियों में खेल के प्रति इच्छा और प्रबल होगी।

खेल के प्रति आकर्षित होंगे कर्मचारी | Special Increment Uttarakhand

Special Increment Uttarakhand

इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। योजना लागू होने से कर्मचारी प्रोत्साहित होंगे और खेल संस्कृति भी बनी रहेगी कर्मचारी खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और साथ ही उनका काम का भी आउटपुट भी अच्छा आएगा।

यह भी पढ़े…

CAU : CAU, UPL की तर्ज पर Uttarakhand Women Premier League का करेगा आयोजन, 5 टीमें लेंगी हिस्सा | Uttarakhand Women Premier League will be conducted by CAU in September