केंद्रीय पर्यटन विभाग की ओर से भारत मंडपम मे आयोजित “Best Tourism Village 2023” प्रतियोगिता में देश के 795 गांव में से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का ‘Sarmoli’ गांव को मिला श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार |
Sarmoli become Best Tourism Village 2023 In India
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सरमोलि गांव को देशभर के श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार से नवाजा गया है। 27 सितंबर, बुधवार को पर्यक्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और केंद्रीय पर्यटन सचिव वी विद्यावती ने पुरस्कार दिया।
पर्यटन के अपर निदेशक ने ग्रहण किया पुरस्कार | Sarmoli become Best Tourism Village 2023 In India

पर्यटन दिवस पर आयोजित श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में राज्य की तरफ से पर्यटन अपर निदेशक पूनम चंद और सरमोली गांव से मल्लिका वर्थी ने पुरस्कार स्वीकार किया। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र मंत्रालय ने इस प्रतियोगिता का आयोग किया। प्रतियोगिता के लिया देशभर के सभी राज्यों के 795 गांव ने आवेदन किया था, जिसमे से सरमोली गांव को देश का श्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना गया।
ग्रामीणों ने पर्यटन को बनाया रोजगार | Sarmoli become Best Tourism Village 2023 In India

सरमोली गांव के ग्रामीणों ने पर्यटन को रोजगार बनाया है, जिसके कारण गांव से लगातार हो रहे पलायन को भी रोका गया। ग्रामीणों ने पर्यटन की सुविधा को देखते हुए गांव के हर घर में होम स्टे की सुविधा चलाई जा रही है। सरमोली उत्तराखंड के पहला ऐसा गांव बना है जिसे श्रेष्ठ पर्यटन गांव का दर्जा मिला है।

