कैबिनेट की अगली बैठक शुक्रवार को, ये रहेंगे मुद्दे | Next cabinet meeting

मंत्रिमंडल की अगली बैठक 17 दिसंबर 2021 को सचिवालय में प्रस्तावित है।

Next meeting of Uttarakhand cabinet proposed on 16 December 2021

cabinet meeting धामी मंत्रिमंडल की अगली कैबिनेट बैठक शुक्रवार 17 दिसंबर 2021 को सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में मौजूद वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में प्रस्तावित है। कैबिनेट की ये महत्वपूर्ण बैठक शाम 5:00 बजे से सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। तो वहीं बैठक के बाद शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के सम्बंध में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया सेंटर में मीडिया को जानकारी देंगे।

आगामी 17 दिसंबर 2021 को होने वाली धामी मंत्रिमंडल की यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में सचिवालय कर्मचारियों को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि पिछली कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री और कर्मचारियों के बीच खड़े हुए विवाद के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया था जिसके बाद एक बार फिर से सरकार से वार्ता का दौर चला और उम्मीद लगाई जा रही है कि अगली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को लेकर कुछ फैसला किया जा सकता है। वहीं इसके अलावा महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, पर्यटन, उद्योग के अलावा उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों से संबंधित कई बड़े फैसले भी इस कैबिनेट बैठक में लिया जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *