उत्तराखंड में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पुष्कर धामी को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया है। तो वही आज शपथ ग्रहण से पहले धामी मंत्रिमंडल के लिए इन विधायकों को गोपन वीभाग से सम्पर्क किया गया है।
cabinet ministers uttarakhand
ये है पुष्कर धामी का नया मंत्रिमंडल
- सतपाल महाराज
- प्रेमचंद अग्रवाल
- गणेश जोशी
- सुबोध उनियाल
- धनसिंह रावत
- सौरभ बहुगुणा
- चंदनराम दास
- रेखा आर्य
वहीं इसके अलावा ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने की सूचना है।
चार बड़े नाम कैबिनेट से बाहर
आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बन रही लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्रिमंडल से 4 बड़े चेहरों को बाहर किया गया है। जिसमें मदन कौशिक बंशीधर भगत विशन सिंह चुफाल और अरविंद पांडे को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है।