Cabinet minister Rekha Arya

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह किसी अस्पताल में और उन्होंने 2 चुटिया बनाई है। क्या ही पूरा मामला जाने।

Minister Rekha Arya underwent surgery for Rasoli

उत्तराखंड सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की यह तस्वीर जिस किसी ने भी देखी वो थोड़ी देर के लिए हैरानी में पड़ गया की आखिर एक कैबिनेट मिनिस्टर के पद पर मौजूद महिला को ऐसा क्या हुआ जो उनकी हालत ऐसी हो गई। दरअसल कैबिनेट मंत्री बनी रेखा आर्य का शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में पेट की रसौली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ है।

Rekha arya surgery rasoli

आपको बता दें कि अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की सोमेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट से धामी सरकार में दुबारा धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का आज नई दिल्ली में सक्सेसफुल ऑपरेशन हो गया है। आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विगत कुछ समय से पेट की रसौली के कारण अस्वस्थ चलते हुए भी क्षेत्रीय जनता एवं उत्तराखंड के लिए लगातार दिन रात काम कर रही थी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विगत कुछ दिन पहले पेट मे रसौली से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा जहां आज उनका रसौली की सफल सर्जरी हो गई है। वही क्षेत्रीय जनता एवं उनके चाहने वालों की ओर से लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

क्यों पड़ती बाल बांधने की जरूरत

वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ विपुल कंडवाल का कहना है कि जब भी किसी मरीज का की सर्जरी या फिर किसी तरह का बड़ा ऑपरेशन होता है तो उस स्थिति में ताकि इन्फेक्शन ना फैले इसलिए बालों को बांधना बेहद जरूरी होता है। ताकि ऑपरेशन एरिया में बालों के जरिए कोई भी इन्फेक्शन ना फैले। साथ ही उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान पेशेंट के बाल बांध कर उन्हें उन्हें कैप के अंदर पैक किया जाता है। यह जरूरी नहीं कि दो चुटिया बनाई जाए लेकिन बालों को किसी भी तरह से बांधना ऑपरेशन के दौरान जरूरी होता है।