IAStransfer10Dec

उत्तराखंड शासन ने कई बड़े अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। राधिका झा सहित मुख्यमंत्री सचिव और अपर सचिव हटाए गए हैं और उनकी जगह पर नए अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है ।

img 20210319 wa00043964670430709496038

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि नौकरशाही में भी बड़े फेरबदल हो सकते हैं जो कि नेतृत्व परिवर्तन के बाद लगातार किए जा रहे हैं इसी कड़ी में आज 4 आईएएस और दो अन्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री स्टाफ से हटाया गया है और उनकी जगह पर दूसरे अधिकारियों को अप्वॉइंट किया गया है।

download282229847898049229603896.

इन अधिकारियों का हुआ है ट्रांसफर

  1. आईएएस अधिकारी राधिका झा से सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी वापिस ले गयी है।
  2. आईएएस नीरज खैरवाल से भी प्रभारी सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी ले ली गयी है।
  3. आईएएस अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय को सचिव प्रभारी मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  4. आईएएस सोनिका को अपर सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  5. पीसीएस अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट से भी मुख्यमंत्री के अपर सचिव का पदभार वापस ले लिया गया है।
  6. इसके अलावा सचिवालय सेवा के सुरेश चंद्र जोशी को मुख्यमंत्री के अपर सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।