डीएवी कॉलेज की ओर से एचएनबीयू (hnbgu affiliated colleges dav dehradun) के असंबद्ध करने के आदेश को नैनीताल हाई कोर्ट में दी गई चुनौती में सोमवार को नैनीताल हाई कोर्ट ने एचएनबीयू के असंबद्ध मामले में स्टे ऑर्डर दिया है |
hnbgu affiliated colleges dav dehradun
डीएवी कॉलेज की प्राचार्य डॉ के आर जैन ने स्टे ऑर्डर की जानकारी देते हुए बताया की डीएवी कॉलेज प्रबंधन ने उत्तराखंड हाई कोर्ट में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के दस अशासकीय महाविद्यालयों की संबंद्धता खत्म किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी जिस पर आज हाई कोर्ट ने स्टे लगाया है।
डीएवी सहित 10 कॉलेजों की खत्म की थी संबंद्धता | hnbgu affiliated colleges

आप को बता दें की 21 जून को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी ने उत्तराखंड के 10 कॉलेजों की मान्यता रद्द की थी। जिसके चलते छात्रों तो एडमिशन में दिकत्तों का सामना करना पड़ रहा है।
खंडपीठ ने क्या कहा | hnbgu affiliated colleges

वरिष्ट न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने मान्यता खत्म करने के आदेश पर स्टे लगाते हुए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और गढ़वाल यूनिवर्सिटी से अगले तीन हफ्तों में जवाब पेश करने के आदेश दिए है। आपको बता दें की खंडपीठ ने केवल डीएवी कॉलेज की मान्यता समाप्त करने पर रोक लगाई है, दूसरे कॉलेजों पर नही।

