हरीश सरकार में दायित्वधारी रही गीता ठाकुर ने की भाजपा में वापिसी।

2016 में भाजपा से कांग्रेस गयी गीता ठाकुर ने आज फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को कोर ग्रुप की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने उनका भाजपा में स्वागत।

भाजपा में तकरीबन 18 साल काम कर चुकी गंगोलीहाट से आने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता गीता ठाकुर ने 2016 में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन्हें पिछली कांग्रेस सरकार में समाज कल्याण विभाग की अनुश्रवण समिति में दायित्व भी दिया गया था लेकिन उन्होंने अब एक बार फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है।

शनिवार को बीजेपी में वापसी करते हुए गीता ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने 4 साल पहले हुई अपनी गलती को आज सुधारा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल उन्होंने कांग्रेस में वनवास के रूप में गुजारे हैं। गीता ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें झूठे वादे करके सदस्यता दिलाई गई लेकिन जब उन्होंने कांग्रेस में सदस्यता ली उसके बाद कांग्रेस का उन्हें असली चेहरा देखने को मिला।

गीता ठाकुर का कहना है कि वह भाजपा की पुरानी कार्यकर्ता है और वह उन्होंने भाजपा में वापसी किसी पद और चुनावी टिकट के लिए नहीं की है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के रीती नीतियों से बहुत पहले से वाकिफ है और उन्हें रीति नीति पर चलते हुए उन्हें भाजपा में आ गए एक कार्यकर्ता के रूप में काम करना है बताया जाता है कि गीता ठाकुर भाजपा में के मौजूदा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के काफी करीबी हैं और उन्होंने लंबे समय तक केंद्रीय समिति में उनके साथ काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *