उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में Eye Flu के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आई फ्लू बच्चो में तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना आई फ्लू के 30 से 40 मरीज पहुंच रहे है |
Eye Flu Uttarakhand
Eye Flu को कंजेक्टिवाइटिस वायरस या पिंक आई इन्फेक्शन भी कहा जाता है। यह एक ऐसा वायरस है जो तेजी से फैलता है, यह वायरस के संक्रमण की वजह से होता है और लोगों की आंखों में परेशानी होने लगती है।

मानसून आने के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत देश के लगभग सभी राज्य में आई फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। आई फ्लू अधिकतर बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। आई फ्लू कम से कम एक हफ्ते तक बना रहता है।
आई फ्लू के लक्षण | Eye Flu Uttarakhand
- आंखों का लाल होना
- आंखों में सूजन आना
- आंखों से पानी या चिपचिपा पदार्थ निकलना
- आंखों में जलन या खुजली होना
- सुबह पलकों पर पपड़ी जमना
- रोशनी के प्रति संवेदनशील होना
यह करें उपाय | Eye Flu Uttarakhand
- आंखों पर ठंडा सेक लगाना
- आंखों को मलने से बचना
- आंखों को अच्छी तरह से ठंडे पानी से तुलना
इन बातों का रखें ध्यान | Eye Flu Uttarakhand
- अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धुलना
- अपनी आंखों को छूने से बचें
- इंफेक्शन होने की स्थिति में आंखों पर मेकअप ना करें
- दूसरे व्यक्ति का तोलिया, वाश क्लॉथ, आंखों का मेकअप शेयर ना करें
- कांटेक्ट लेंस बाहर निकाल कर, दिए गए निर्देशों के अनुसार साफ करें
- इंफेक्शन होने की स्थिति में तैराकी ना करें
डॉक्टर से ले सलाह | Eye Flu Uttarakhand

आई फ्लू होने की स्थिति में देरी ना करें जल्द से जल्द नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। यह संक्रमण करीब एक हफ्ता रहता है। संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आई फ्लू होने की स्थिति में अधिक व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें क्योंकि आई फ्लू आई–टू–आई कांटेक्ट होने से तेजी से फैलता है, इसके अलावा मरीज के किसी भी प्रकार के संपर्क में आने से यह दूसरे व्यक्ति को हो सकता है।

