आज पूरे देश में ईद–उल–अजहा (Eid –Al–Adha) यानी बकरा ईद का त्यौहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईदगाह में ईद की नमाज के लिए सुबह से ही भीड़ जुटने शुरू हो गई थी पुलिस की भारी भी सुरक्षा के बीच गुरुवार को शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई |
Eid–Al–Adha
कुर्बानी का पर्व ईद–उल–अजहा | Eid–Al–Adha

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नमाज अताकी के दौरान मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि ईद पर सभी गिले-शिकवे मिटाकर दोस्तों व अपनो की तरह सभी को गले लगाना चाहिए। कुर्बानी का पर्व कहे जाने वाले ईद–उल–अजहा के लिए सुबह से ही ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाज अता कर देश की खुशहाली,तरक्की, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी जा रही है। छोटे से लेकर बड़ों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
ईद को लेकर बढ़ाई सुरक्षा | Eid–Al–Adha

सुबह 8:30 बजे शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने नमाज अता करवाई। उन्होंने यह कहा कि यह पर्व खुदा का इनाम है। ईद के चलते गुरुवार को कोटद्वार और आसपास के क्षेत्र में मुस्लिम समाज ने ईद उल अजहा की नमाज अता की। गुरुवार सुबह से ही क्षेत्र में मौजूद तमाम मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठे होने लगे थे।
इन ईदगाहों में की गई नमाज अता | Eid–Al–Adha

चकराता रोड ईदगाह, मुस्लिम कॉलोनी ईदगाह, सुभाष नगर ईदगाह, पलटन बाजार माजरा जामा मस्जिद, चंदर नगर मस्जिद सिंगल मंडी जामा मस्जिद, ईसी रोड जामा मस्जिद, अजबपुर जामा मस्जिद, मदरसा कावली गांव, मदीना मस्जिद कारगी, मदरसा इजहारुल उलूम मोरोवाला, मदरसा फैज–ए–हिदायत मैंहुवाल माफी, जामा मस्जिद कारगी, मोथरोवाला जामा मस्जिद, मदरसा इमदादुल उलूम किशनपुर, मदरसा अजबपुर कलां, बड़ी मस्जिद मैंहुवाला माफी, जामा मस्जिद भगत सिंह, कॉलोनी जामा मस्जिद राजीव नगर, इन सभी ईदगाहों में आज सुबह ईद–उल–अजहा की नमाज अता की गई।

