शहर में रह कर भी यंहा मिलेगी आपको अपनी गांव की खुशबु, आइए यंहा | Dindyali Homestay Dehradun

अगर आप गांव जाना चाहते हैं, गांव के घर की मिट्टी की खुशबु पाना चाहते हैं और आपके पास उतना समय नही है तो आपके गांव को आपके पास ले कर आया है डिंड्याली होम स्टे।

Dindyali Home Stay in Dehradun is preserving the culture of Uttarakhand

पहाड़ की संस्कृति को संजोने का प्रयास

Dindyali Homestay Dehradun देहरादून, डोईवाला मैं मौजूद सिरियो नाम की जगह पर मौजूद है। यह डिंड्याली होम स्टे आपको शहर के बेहद नजदीक उत्तराखंड के गांव और गांव के माहौल का एहसास कराएगा। यहां पर अगर आप कुछ समय बिताते हैं तो आपको अपने गांव के माहौल जैसा ही अनुभव होगा।

(देखें वीडियो)

यंहा आपको पहाड़ी खाना भी मिलेगा और पहाड़ी गाना भी

Dindyali Homestay Dehradun डिंड्याली होम स्टे पर आपको उत्तराखंड के एक कल्चर का हर एक खाना उपलब्ध हो जाएगा। सामान्य तौर पर यहां आपको केवल पहाड़ी खाना ही खाने को मिलेगा साथ में यहां पर माहौल बिल्कुल गांव का बना रहता है जहां पर आपको खाने के बर्तन से लेकर खाने को सर्व करने का तरीका भी पहाड़ की पारंपरिक तौर तरीके से देखने को मिलेगा।

दादा का हुक्का भी यंहा और दादी की कंडी भी

Dindyali Homestay Dehradun होम स्टे के मालिक अरविंद नैथानी ने होम स्टे मैं हर वह छोटी से लेकर बड़ी चीजें संजोने की कोशिश की है जिससे यहां पर असली उत्तराखंड को महसूस किया जा सके। अरविंद नैथानी द्वारा यहां पर उत्तराखंड के कल्चर से जुड़ी हर एक उस दुर्लभ यादगार को रखा गया है जो उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान है। होमस्टे में आपको रिंगाल की कंडी या टोकरी, पुराने समय में पहाड़ी घरों में इस्तेमाल होने वाला हुक्का, एक लकड़ी से बनाए जाने वाले बर्तन, लकड़ी का हल, सिलबट्टा आदि सब आपको इस होमस्टे में देखने को मिलेंगे।

यंहा मिट्टी की खुशबू है, ओबरा भी है बोंडा भी

Dindyali Homestay Dehradun डिंड्याली होम स्टे मैं आपको पहाड़ों पर बनाए जाने वाले मिट्टी और पत्थर का घर मिलेगा। दरअसल होमस्टे के मालिक अरविंद नैथानी द्वारा यहां पर पहाड़ी शैली में होमस्टे को आकार दिया गया है। यह आर्टिफिशियल नहीं बल्कि ओरिजिनली पहाड़ी शैली में मिट्टी और पत्थर से बनाया गया है। इन घरों की खासियत होती है कि वह गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रहता है। जिस तरह से पहाड़ी घरों में ऊपर वाला बोंडा और नीचे वाला ओबरा होता है उसी तरह से होमस्टे को आकार दिया गया है। जिन लोगों के जेहन में गांव की यादें होती है और जो गांव को जीना चाहता है वो लोग उस होमस्टे में आ कर इस पहाड़ी घर के भीतर बैठकर कुछ पल गुजारते हैं। ओर व्यस्त होने के वावजूद भी, घर से दूर होने के बावजूद भी अपने गांव को, अपने पहाड़ को कुछ देर के लिए ही सही लेकिन दिल से जीते हैं।

जुड़िये हमारे साथ और यादगार बनाये अपने सफर को

प्यारे दर्शकों और पाठकों, हम देहरादून और उत्तराखंड के इसी तरह के कुछ यूनिक और अलग डेस्टिनेशन को आपके साथ साझा करते रहेंगे, बस आपके सपोर्ट की जरूरत है। आपके पास भी कोई इस तरह की यूनिक और रोचक डेस्टिनेशन की जानकारी हो तो आप हमसे शेयर कर सकते हैं और हम से अपना एक्सपीरियंस भी शेयर कर सकते हैं। आप अपने सफर के वीडियो और फोटो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं हम अपनी विडीओ और आर्टिकल में आपकी फोटो वीडियो और आपके नाम का जिक्र करते हुए अपनी स्टोरी को पब्लिश करेंगे।

आप हमारे यूट्यूब 👇 https://youtube.com/channel/UCwHvaovPg6tq8eGV7co0QpQ

फेसबुक पेज 👇 https://www.facebook.com/khabarwithcover/

और इंस्टाग्राम 👇 https://www.instagram.com/p/CWUn-oVvWnx/?utm_medium=copy_link पेज पर भी हम से कनेक्ट रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *