Skip to content
  • Mon. Oct 5th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

DGP ने यहाँ की चारधाम यात्रा को लेकर बैठक, भ्रामक प्रचार व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

Byadmin

May 20, 2024
  • पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा सुरक्षित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जोशीमठ में ली गयी पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी
  • सुगम चारधाम यात्रा के संचालन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गढ़वाल भ्रमण के दौरान आज 20 मई, 2024 सोमवार को पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़, अभिनव कुमार महोदय द्वारा चारधाम यात्रा के सुगम संचालन के दृष्टिगत जोशीमठ में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी, पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा जनपद चमोली के यातायात प्लान व वाहनों के दबाव के कारण जाम की समस्या से निपटने के लिए लागू की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गयी।

पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा हमारी आस्था, पहचान और आर्थिकी से जुड़ी है, लिहाजा हम सबका सर्वप्रथम यही प्रयास रहना चाहिए कि यात्री यहां से बेहतर अनुभव लेकर जाएं और चारधाम यात्रा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव भी न पड़े।

चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा गोष्ठी के दौरान निम्न दिशा-निर्देश दिये गये-

• आगामी दिनों में कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां होने के चलते मैदानी क्षेत्रों से लोग तीर्थ स्थलों व पर्यटक स्थलों की ओर रूख करते है। अत: आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या एवं यातायात का दबाव बढ़ने की पूर्ण सम्भावना है। जिसके दृष्टिगत सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने हेतु निर्देशित किया गया।

• चारधाम यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है। इनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए ही चारधाम यात्रा को सुचारु रुप से सम्पादित किए जाने हेतु बेहतरीन कार्ययोजना तैयार की जाए।

• यातायात का दबाव बढ़ने पर यात्रियों को चिन्हित किये गये निर्धारित स्थानों पर रोके जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। ऐसे स्थान मुख्य कस्बों के पास हों। जहां श्रद्धालुओं को खाने, पीने, रहने एवं आवश्यक वस्तुओं की सुविधा उपलब्ध हो सके।

• बद्रीनाथ धाम में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए दर्शन के उपरान्त यात्रियों को निरन्तर अपने गन्तव्य की ओर भेजा जाए ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुगम व सुव्यवस्थित दर्शन कराए जाए एवं भीड़ के दबाव को कम किया जा सके।

• चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पौड़ी, रुद्रप्रयाग व चमोली के जनपद प्रभारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने जनपदों से धामों हेतु प्रस्थान/आगमन करने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों व वाहनों की संख्या से सम्बन्धित सूचना प्रतिदिन आदान-प्रदान करें व उसी के अनुरुप यातायात प्लान लागू करें।

• चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाए तथा अनावश्यक भीड़-भाड़ से अव्यवस्था न हो इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाए की बिना पंजीकरण के आने वाले लोगों को यात्रा करने की अनुमति न दी जाए।

• चारधाम यात्रा के दौरान मन्दिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील या सोशल मीडिया कंटेंट बनाना पूर्णत: प्रतिबंधित है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए एवं ऐसे करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

• सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल के माध्यम से सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तीर्थ स्थलों के बारे में भ्रामक प्रचार व अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह, निरीक्षक अभिसूचना इकाई सचिन चौहान, निरीक्षक रेडियो जितेन्द्र भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ राकेश भट्ट, निरीक्षक एस0डी0आर0एफ0 हरक सिंह राणा मौजूद रहे।

Post navigation

2016 से पूर्व बसी बस्तिवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं, हम किसी भी बस्ती को टूटने नहीं देंगे : मंत्री जोशी
चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरूआत : सीएस राधा रतूड़ी

Related Post

राजनीतिक लेटेस्ट न्युज सरकारी योजनायें

7,000 बीघा जमीन का सच: UIIDB के MD आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई हकीकत, जानें PPP और लीज का गणित

Sep 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Uttarkashi District Co-operative Bank: जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, मिला जीत का मंत्र

Sep 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Kailash Mansarovar Yatra: नेपाल का प्रमुख Route तबाह, क्या Uttarakhand बनेगा नया Gateway?

Sep 14, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

राजनीतिक लेटेस्ट न्युज सरकारी योजनायें

7,000 बीघा जमीन का सच: UIIDB के MD आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई हकीकत, जानें PPP और लीज का गणित

September 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Uttarkashi District Co-operative Bank: जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, मिला जीत का मंत्र

September 14, 2026 admin
Uncategorized

BKTC Board Meeting: बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, 32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

September 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Kailash Mansarovar Yatra: नेपाल का प्रमुख Route तबाह, क्या Uttarakhand बनेगा नया Gateway?

September 14, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories