देहरादून में अब आपको दांतो से जुड़ी समस्या का इलाज कराने के लिए बिल्कुल आधुनिक तकनीक लक्ष्मी डेंटल पर मिलेगी जिसके जरिए आपकी समस्या और उसका समाधान करना बेहद आसान और स्पष्ट होगा।

शनिवार को देहरादून रिस्पना पुल के पास मौजूद लक्ष्मी डेंटल में 3D कलर स्कैन करने वाली बिल्कुल आधुनिक तकनीक सीबीसीटी स्केनर लॉन्च कर दिया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर महेश कुड़ियाल और राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान की मौजूदगी में वरिष्ठ डेन्टल सर्जन डॉ नीतीश कांबोज ने इसे लॉन्च किया।

दंत चिकित्सा में आधुनिक तकनीक सीवी सीटी स्कैनर को लॉन्च करते हुए लक्ष्मी डेंटल के वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉक्टर निधि कांबोज ने कहा कि दंत चिकित्सा में यह तकनीक बिल्कुल आधुनिक है और उत्तर भारत में उन्होंने पहली दफा यह नया प्रयोग किया है।

वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉक्टर नीतिश कांबोज ने बताया कि दंत चिकित्सा में अब तक एक्स-रे, सिटी स्कैन इत्यादि तकनीक अपनाई जाती थी लेकिन अब रंगीन 3D इमेज वाली यह तकनीक बेहद आधुनिक है और इससे मरीज दंत रोगियों की गंभीर और जटिल समस्याओं को समझना बेहतर बेहद आसान हो गया है।

डॉक्टर कंबोज ने बताया कि अब तक यह तकनीक अन्य तरह के रोगियों के डायग्नोज करने में कारगर मानी जाती रही है लेकिन अब इसका उपयोग दंत चिकित्सा में बहुत तेजी से हो रहा है। इस तकनीक में पूरे जबड़े के अंदरूनी हिस्से को 3D इमेज में बेहद स्पष्ट और बारीकी से देखा और समझा जा सकता है। और यह मरीज को समझने और देखने में भी उतनी ही आसान होती है।

सीबीसीटी तकनीक के जरिए मुंह के अंदर किसी भी हिस्से को तीन तरफ से बहुत ही शानदार तरीके से देखा जा सकता है। इसे आप आसानी से समझने के लिए यह मान लीजिए कि अब सीटी स्कैनर और मोनोग्राफी उपकरणों के बाद यह तकनीक 3D मेडिकल इमेजिंग के साथ स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों और मरीजों के लिए अब कई एंगल से बीमारी की डिटेल जानने में सहायक सिद्ध हो रही है।