विधानसभा 2022 : कांग्रेस ने बिछाई सियासी बिसात, अध्यक्ष गोदियाल, नेता विपक्ष प्रीतम और हरीश रावत के हाथ प्रचार समिति की कमान |

लंबे जोड़ घटाव के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी है।

Congress announced its state team, Ganesh Godiyal appointed as PCC president

तकरीबन 2 महीने से चल रहे मंथन के बाद गुरुवार शाम कांग्रेस ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी की गई उत्तराखंड प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक और कांग्रेस के बड़े नेता गणेश गोदियाल को जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं इसके अलावा प्रीतम सिंह जो कि अब तक कांग्रेस के अध्यक्ष से उन्हें नेता विधायक दल की जिम्मेदारी दी गई है और हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति की जिम्मेदारी दी गई है।

बनाये गए हैं 4 कार्यकारी अध्यक्ष

कांग्रेस ने सियासी समीकरणों मैं संतुलन बनाते हुए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए हुए हैं। चार कार्यकारी अध्यक्षों में जीतराम, भुवन कापड़ी, तिलकराज बेहड़, और रंजीत रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं इसके अलावा चुनाव प्रचार समिति में अध्यक्ष हरीश रावत है, उपाध्यक्ष प्रदीप टम्टा और दिनेश अग्रवाल को चुनाव प्रचार समिति में संयोजक बनाया गया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आयेंद्र शर्मा को दी गई है।

चुनाव प्रचार समिति में 11 लोगों को रखा गया है जिनमें से अधिकतर पूर्व या फिर वर्तमान विधायक हैं और चुनाव प्रचार समिति में स्थाई आमंत्रित सदस्य प्रदेश प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ नेता विपक्ष और महामंत्री भी शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस कोर कमिटी, प्रदेश समन्वय समिति, मेनिफेस्टो कमेटी चुनाव प्रबंधन समिति, पब्लिसिटी कमेटी, आउटरीच कमेटी, प्रशिक्षण कार्यक्रम कमेटी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के अलावा प्रवक्ता और मीडिया टीम भी गठित कर दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *