इस शुक्रवार को होगी कैबिनेट बैठक, बैठक में पास होगा ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव | Cabinet meeting 10 june 2022

शुक्रवार 10 जून को सचिवालय में कैबिनेट बैठक रखी गई है तो वही  बजट सत्र से पहले होने जा रही यह कैबिनेट बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण है तो वहीं इस बैठक में आगामी बजट सत्र के लिए कैबिनेट से भी प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

Cabinet meeting will be on 10 June

आने वाले शुक्रवार यानी 10 जून 2022 को धामी सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शाम 5:00 बजे से सचिवालय के विश्वकर्मा भवन मैं होनी है तो वही 14 जून से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र से पहले धामी सरकार की इस कैबिनेट बैठक में कई विधेयक और अध्यादेशों को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। चंपावत उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के बाद होने जा रही यह कैबिनेट बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूरा फोकस प्रदेश के विकास पर रहेगा।

Dhami first cabinet meeting
धामी कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो)

शुक्रवार को होने जा रही इस कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के वेतन भत्तों के अलावा लंबे समय से आंदोलन पर चल रहे कर्मचारियों की मांग पर भी विचार हो सकता है वहीं इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड और भूमि सुधार कानून को लेकर के भी धामी सरकार अपना मास्टर स्ट्रोक चल सकते हैं जिसे आने वाले विधानसभा सत्र में अमलीजामा पहनाने का अच्छा मौका है वही इसके अलावा विभागों के बजट संबंधी प्रस्ताव और अन्य कई विषयों पर इस कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *