Cm dhami win champawat

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) कल विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री धामी को शपथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी दिलवाएंगी।

Cm dhami oath ceremony

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण कल सोमवार यानी 13 जून को चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी। विधानसभा भवन देहरादून में प्रकाश पंत भवन स्थित सभागार में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

जैसा कि विदित है कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा 47 सीटों पर प्रचंड बहुमत की जीत हासिल करने के बावजूद भी भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से हार गये थे तो वहीं पार्टी की पूर्ण बहुमत की जीत के बाद भी मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार के अपनी सीट पर चुनाव हार जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खूब सियासी कयास बाजी चली थी लेकिन भाजपा ने आखिरकार युवा चेहरे पर दाव खेला और अपनी सीट पर हार जाने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी को सीएम की कुर्सी सौंपी थी। मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च को शपथ ली थी लेकिन उन्होने विधान सभा सदस्य के नाते शपथ नहीं ली थी क्यों कि वह चुनाव हार जाने की वजह से सदन के सदस्य नहीं थे लेकिन अब चंपावत उपचुनाव के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद वो विधानसभा के भी सदस्य हो गये हैं लिहाजा कल वह विधानसभा सदस्य के रुप में पद और गोपनियता की शपथ लेगें।