उत्तराखंड में धामी की धूम, बने 12वें मुख्यमंत्री | Dhami Again CM Uttarakhand

लंबी माथापच्ची के बाद उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई है। देहरादून में भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय पर्वेक्षक के तौर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के लिए एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी को चुना गया है।

Announcement of 12th Chief Minister of Uttarakhand

उत्तराखंड में 10 मार्च को आये विधानसभा चुनाव के परिणाम के आने के बाद चली 11 दिनों की लंबी माथापच्ची के बाद आखिरकार सोमवार 21 मार्च 2022 को उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री को घोषणा होगी है। विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावों में 70 में से 47 सीटें जीत के प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को अपने विधायक दल के नेता यानी उत्तराखंड का 12वां मुख्यमंत्री बनाया है। मुख्यमंत्री के लिए पुष्कर धामी के नाम की घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।

23 को होगा शपथ ग्रहण

उत्तराखंड में जीत कर आए भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर धामी की घोषणा के बाद वह 23 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे। 21 मार्च को सीएम की घोषणा के बाद 23 को शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। बीच मे एक दिन की जो देरी हो रही है उसके पीछे भी कुछ वजह है। दरअसल कल 22 मार्च को देहरादून में झंडा मेला का आयोजन होना है जिसमे हजारों श्रद्धालु अलग अलग राज्यों से देहरादून पहंचते है और ऐसे में शहर में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस के लिए एक बड़ी चुनोती रहती है और एक ही दिन शहर में 2 बड़े आयोजन से व्यवस्था खराब ना हो इसलिए 23 को शपथ का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं इसके अलावा एक वजह यह भी है कि मुख्यमंत्री के लिए की घोषणा के बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *